फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Family attacked after intruders barged into their plot amidst a land dispute; couple, son, and two daughters-in-law injured

Panipat News: जमीन विवाद में प्लॉट में घुसकर परिवार पर हमला, दंपति, बेटा और दो बहू घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Family attacked after intruders barged into their plot amidst a land dispute; couple, son, and two daughters-in-law injured
छाजपुर गांव में झगड़े को सुलझवाते ग्रामीण। स्रोत : सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। छाजपुर गांव में प्लॉट के 15 साल पुराने विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत से पहले ही एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया। कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। हमले में कर्ण सिंह, उनकी पत्नी मुकेश, बेटे सन्नी और बहुओं माफी व रूबी को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है।
कर्ण सिंह ने बताया कि उनका गांव के ही दूसरे पक्ष के साथ लाल डोरा स्थित एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर 2011 से विवाद चल रहा है। इसी मसले को सुलझाने के लिए रविवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि पंचायत शुरू होने से पहले ही वह दोपहर करीब एक अपने परिवार के साथ प्लॉट की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि रवींद्र, मोहित, राजेश, सोनू और कृष्ण समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। कर्ण सिंह ने आरोप लगाया कि प्लॉट में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट व पीठ पर चाकू से वार किए। बेटे सन्नी के सिर पर डंडे मार दिया। उनकी पत्नी और दोनों बहुओं के साथ मारपीट की और कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को आते देख हमलावर धमकी देकर भाग गए। सनौली थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि छाजपुर गांव में झगड़े और मारपीट की सूचना मिली है। शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
---
तीन भाइयों पर हमले के मामले में दो और काबू
पानीपत। चांदनी बाग थाना पुलिस ने कृष्णा गार्डन कॉलोनी में तीन सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें नोहरा निवासी शुभम और सहारनपुर निवासी तसलीम उर्फ मुन्ना शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे का पाइप और डंडे से जुड़ी दो चकरियां बरामद की हैं। थाना प्रभारी किरण ने बताया कि आरोपियों ने प्रद्युमन, पवन और फरार दिनेश के साथ मिलकर हमला करने की बात कबूली। 10 सितंबर को पड़ोसी दिनेश से विवाद के बाद 8-10 लोगों ने कुंदन, सत्यम और रवि पर लाठी-डंडों से हमला किया था। ब्यूरो



ताला तोड़कर 1.60 लाख रुपये और जेवर ले जाने का आरोप
पानीपत। सिवाह गांव में मकान पर हक को लेकर विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और चोरी करने का आरोप लगाया है। कृष्ण की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कृष्ण के अनुसार, तीन सितंबर को अंकुश, अंकित, सुमन, दलबीर समेत 10-12 लोग घर में घुस आए और ताला तोड़ दिया। आरोपी 1.60 लाख रुपये, डेढ़ तोले की सोने की गुलसरी, 250 ग्राम चांदी की पाजेब समेत अन्य सामान ले गए। कांसे-पीतल के बर्तन, गैस चूल्हा और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर ले जाने का आरोप है। कृष्ण ने बताया कि मकान का मामला अदालत में विचाराधीन है और उनके पक्ष में स्टे ऑर्डर है। 19 अगस्त को भी कब्जे की नीयत से हमला कर बेटी से मारपीट की गई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी रोबिन ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed