फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fake transgenders extort money from drivers at Sanauli toll

Panipat News: सनौली टोल पर नकली किन्नर कर रहे वाहन चालकों से जबरन वसूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fake transgenders extort money from drivers at Sanauli toll
तामसाबाद सनौली टोल पर वाहन चालकों से वसूली करते किन्नर।
सनौली। नेशनल हाईवे 709 एडी तामसाबाद-सनौली टोल प्लाजा पर नकली किन्नरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां वाहन चालक लंबी कतारों में लगकर नियमानुसार टोल शुल्क अदा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नकली किन्नरों द्वारा टोल पर ही जबरन वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा से यूपी और यूपी से हरियाणा आने-जाने वाले वाहनों को टोल पर रोककर आधा दर्जन के करीब नकली किन्नर ताली बजाकर 100 से 200 रुपये तक जबरदस्ती वसूल रहे हैं। वाहन चालकों का कहना है कि ये लोग गाड़ियों के आगे खड़े होकर दबाव बनाते हैं, जिससे उन्हें मजबूरन पैसे देने पड़ते हैं। इस अवैध वसूली से वाहन चालक काफी परेशान हैं, लेकिन टोल कर्मियों और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि टोल पर सुचारु और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed