फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fake sales tax inspector arrested in Panipat for allegedly extorting money from transporters in connivance with officials

Panipat News: पानीपत में फर्जी सेल्सटैक्स इंस्पेक्टर पकड़ा अधिकारियों से मिल ट्रांसपोर्टरों से कराता था वसूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Fake sales tax inspector arrested in Panipat for allegedly extorting money from transporters in connivance with officials
पानीपत। सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार देर रात को पानीपत के सेठी चौक पर एक फर्जी सेल्सटैक्स इंस्पेक्टर को पकड़ा है। पानीपत के बिंझौल गांव के मनमोहित ने देवेंद्र नाम के सेल्सटैक्स इंस्पेक्टर के नाम आईडी कार्ड बनवा रखा था।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया में पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जगाधरी और पंचकूला मुख्यालय में तैनात सेल्सटैक्स अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। वह गाड़ियों को पकड़वाकर जुर्माना राशि बिलों में भी हेराफेरी करता था, इसके लिए मोटे पैसे की वसूली करता था। अधिकारियों के नाम पर कूरियर व दूसरी गाड़ियों के साथ सेटिंग करता था। किला थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के प्रभारी इंस्पेक्टर अनीश मलिक की देखरेख में टीम को शुक्रवार रात करीब करीब 9:50 बजे इसकी सूचना मिली थी। सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक राज सिंह ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बिंझौल गांव के मनमोहित ने अपनी गाड़ी कूरियर सर्विस पर लगा रखी है। वह सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारियों के संपर्क में है। मनमोहित पानीपत के अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र व मुख्यालय पंचकूला में नियुक्त विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर विभिन्न ट्रांसपोर्टर की कूरियर सर्विस में लगी गाड़ियों को पहले पकड़वा देता और फिर ट्रांसपोर्टर को डरा-धमका कर ज्यादा राशि का टैक्स बताकर पैसे वसूली कर रिकॉर्ड में कम जुर्माना दिखाता है। वे बाकी राशि को आपसी मिलीभगत से बांट लेते हैं, इसके अतिरिक्त मनमोहित द्वारा निरीक्षक बिक्रीकर विभाग का पहचान पत्र भी फर्जी तौर पर बनवाया हुआ है व अपनी व्यक्तिगत गाड़ी में विभिन्न नंबरों की फर्जी नंबर प्लेट भी रखता है। यह ट्रांसपोर्टर व कूरियर कंपनियों की अवैध रूप से गाड़ी जांच करते समय फर्जी पहचान पत्र व फर्जी नेम प्लेट का इस्तेमाल भी करता रहता है। आरोपी ने पुलिस की प्रथम दृष्टया में बताया कि उसके सेल टैक्स के अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध हैं, उसके मोबाइल से मोल भाव करने की ऑडियो रिकॉर्डिंग, चैट, व खाते व यूपीआई में लिए पैसों का विवरण भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed