{"_id":"69d2c5d6f8eb94b7c3052c92","slug":"fair-at-balabhadra-temple-in-dhaulra-on-19th-panipat-news-c-246-1-sknl1023-153903-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धौलरा में बलभद्र मंदिर पर मेला 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धौलरा में बलभद्र मंदिर पर मेला 19 को
Mon, 06 Apr 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
रादौर। अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को गांव धौलरा में स्थित भगवान बलभद्र के मंदिर में एक दिवसीय प्रसिद्ध व ऐतिहासिक मेले का आयोजन होगा। इसमें हजारों श्रद्धालु मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर व माथा टेकेंगे। मेला कमेटी के सदस्य व गांव धौलरा के पूर्व सरपंच संजू धौलरा ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भगवान बलभद्र की मूर्ति सैकड़ों वर्ष पहले तालाब की खुदाई के दौरान मिली थी, जिसके बाद मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया। संवाद
विज्ञापन