{"_id":"08a6331d66e1235c62859c3c664361f6","slug":"failed-robbery-incidents-including-three-control-kingpin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की वारदात नाकाम, सरगना समेत तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की वारदात नाकाम, सरगना समेत तीन काबू
अमर उजाला ब्यूराे/पानीपत
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-टू पानीपत ने लूट की बड़ी वारदात को नाकाम करते हुए सरगना समेत तीन बदमाशों को काबू किया है।
दो बदमाश सोनीपत और एक यूपी के कांधला का रहने वाला है। पुलिस ने बदमाशों से एक पिस्तौल, लोहे की दो रॉड और ऑल्टो कार बरामद की है। थाना शहर में तीनों के खिलाफ लूट की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने इसे बड़ी सफलता बताया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को छह दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामला थाना शहर के अंतर्गत अज्जीजुलापुर गांव का है। सीआईए-टू में तैनात सब-इंस्पेक्टर छबील सिंह को गुप्त सूचना मिली कि अज्जीजुलापुर गांव के पास कुछ लोग संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे हैं।
वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वे सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उनको लूट की नीयत से घेर लिया। इसी समय पुलिस पार्टी ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया। उनसे एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस और दो रॉड बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस ने इनकी शिनाख्त अक्षय निवासी कैलाना, सोनीपत, सोमबीर निवासी शामड़ी, सोनीपत व दीपक निवासी कांधला यूपी के रूप में की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा। कोर्ट ने तीनों बदमाशों का छह दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। सीआईए-टू ने तीनों बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि उनका अंतरजिला गाड़ी चोर गिरोह है। गिरोह का सरगना अक्षय निवासी कैलाना सोनीपत है।
पुलिस ने सरगना को काबू कर लिया है। वे शहर में मकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर गाड़ियों की चोरी कर लेते थे। इनके दो-तीन साथी अभी फरार हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पानीपत के अलावा सोनीपत में भी गाड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे रखा है।
सीआईए-टू ने अज्जीजुलापुर से लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना में बैठे तीन बदमाशों को काबू किया है। तीनों के खिलाफ थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनको छह दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनसे गाड़ी चोरी की दर्जनों वारदात सुलझाई जा सकती हैं।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस