{"_id":"68b73db9e0d04e3f3d0fd4aa","slug":"factory-worker-beaten-to-death-due-to-enmity-panipat-news-c-244-1-pnp1012-143026-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रंजिश में फैक्टरी कर्मचारी की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रंजिश में फैक्टरी कर्मचारी की पीटकर हत्या
Thu, 04 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक अनिल का फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। कारद गांव में सीमेंट की फैक्टरी के कर्मचारी अनिल (35) की धारदार हथियार और लाठी से पीटकर हत्या कर दी।
तीन दिन पहले फैक्टरी से गांव लौटते समय 8-10 लोगों ने अनिल पर हमला किया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना इसराना की पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजनों का आरोप है कि अनिल की कन्हैया नाम के एक कर्मचारी के साथ कहासुनी हुई थी। जिसकी रंजिश में उसने अपने साथियों को बुलाकर हमला किया था। एसपी ने सीआईए-2 को मामले की जांच सौंपी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। कारद गांव के रामफल ने बताया कि उनके दो बेटे अनिल और सुनील थे। अनिल कुमार गांव में करीब एक किमी दूर स्थित सीमेंट फैक्टरी में मरम्मत का काम देखते थे।
वह प्रतिदिन शाम को खाना खाने के लिए घर आते थे। 30 अगस्त की रात को करीब साढ़े आठ बजे वह गांव के ही जगमोहन उर्फ मोहना के साथ फैक्टरी से निकले थे। कुछ दूर चलने के बाद चार-पांच बाइकों पर आए 8-10 लड़कों ने उन्हें रोक लिया और धारदार हथियार और लाठी डंडों से अनिल पर हमला कर दिया। अनिल के सिर, गर्दन और कमर पर हथियारों से वार किए गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जगमोहन ने इसकी सूचना अनिल के परिजनों को दी। इसके परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अनिल को एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करने को कहा। लेकिन, परिजनों ने उन्हेंं पीजीआई रोहतक में भर्ती करा दिया। वारदात के बाद अनिल के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। घायल की मौत के बाद मुकदमे को हत्या की धाराओं में बदला गया है। एसपी ने मामले की जांच सीआईए-2 को सौंप दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।