{"_id":"650a07fba47af946c80e1035","slug":"factory-supervisor-jumped-into-the-canal-panipat-news-c-244-1-sknl1015-6171-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 पार्ट-2 स्थित एक फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा दी। सुपरवाइजर पर फैक्टरी में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इसकी शिकायत मालिक ने उसके परिजनों से की थी। इसी बात से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों को नहर किनारे से बाइक, चप्पल, कपड़े और एक नोट मिला है, जिसमें सुपरवाइजर ने खुद छलांग लगाने की बात लिखी है। मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-25 पार्ट 2 निवासी पिंकी ने बताया कि वह परिवार सहित वृंदावन इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में रहती है। परिवार 20 साल से यहीं रह कर काम कर रहा है। पिंकी ने बताया कि उसका पति सुनील कुमार दो दिन से मानसिक रूप से परेशान था। 18 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे वह फैक्ट्री की स्कूटी लेकर फैक्ट्री का बताकर गया था। वह काफी देर तक वापस नहीं आया। उसकी तलाश में वह अपने परिवार के साथ शाम को दिल्ली पैरलल नहर महराणा पुल के पास पहुंचे तो नहर की पटरी पर उसके पति की स्कूटी खड़ी मिली। स्कूटी पर उसके पति की कमीज व पैंट मिली। वहीं पर चप्पल भी थी। कमीज की जेब में आधार कार्ड में लिपटा एक पत्र मिला।
पत्र में सुनील कुमार ने लिखा कि जय श्री राम, मां मुझे माफ कर देना। मैंने आपका, सबका बहुत अपमान किया। मां चरण स्पर्श, पिता जी चरण स्पर्श। मैं अपनी इच्छा से मरने जा रहा हूं। मुझे माफ कर देना। मैं नहर में कूद रहा हूं। उल्लेखनीय है कि वह तीन बेटियों और एक बेटे का पिता है।