फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Factory Artisan 's death , charged with murder

फैक्ट्री में कारीगर की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 20 Jun 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 20 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत काबड़ी रोड स्थित एक फैक्ट्री में एक कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन


उसने तीन-चार दिन पहले ही फैक्ट्री ज्वाइन की थी और उसके सिर में चोट लगी है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है और बिसरा जांच को भेज दिया है।

मामला थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत काबड़ी रोड स्थित एक फैक्ट्री का है। अर्जुन नगर निवासी संजय (36) बीती रात को फैक्ट्री में मौत हो गई। परिजन सुबह सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में पहुंचे और फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


थाना मॉडल टाउन प्रभारी रवि खुंडिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि संजय तीन दिन पहले ही काबड़ी रोड स्थित एक फैक्ट्री में गया था। वह बीती रात को काम पर आया था और उनको सुबह के वक्त अस्पताल से उसकी मौत होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि संजय के सिर और हाथ पर चोट लगी है और उनको हत्या की आशंका है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार की ओर से हादसे की सूचना नहीं दी और वे उसको सिविल अस्पताल में छोड़कर भाग गए।


वहीं बताया जा रहा है कि संजय रात को अपने ड्यूटी स्थल से पानी पीने गया था। वह शुक्रवार सुबह फ्रिज के पास मिला।

उसको सिविल अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और नमूने जुटाए।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराकर उनको सौंप दिया पुलिस ने बिसरा जांच को भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

काबड़ी रोड स्थित एक फैक्ट्री में कारीगर की मौत होने की सूचना मिली है। परिजन फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बिसरा जांच को भेज दिया है और इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रवि खुंडिया, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed