फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   factories polution in panipat

जिले में प्रदूषण से निपटाने को 12 हॉट स्पॉट की लिस्ट तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
factories polution in panipat
जिले में प्रदूषण से निपटने के लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए 12 हॉट स्पॉट की लिस्ट तैयार की गई है। इन 12 हॉट स्पॉट पर प्रदूषण की वजह और उसके होने के लिए जिम्मेदार संस्था को अंकित किया गया है। यह पहले क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने तौर पर की है, जिससे इन सभी स्पॉट पर प्रदूषण को कम करते शहर के आबोहवा को सुधरा जा सके। फिर चाहे वह औद्योगिक प्रदूषण हो, वाहनों से हो रहा प्रदूषण या कंस्ट्रक्शन की धूल की वजह से हो रहा प्रदूषण हो। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस दिशा में कदम बड़ाया है।
विज्ञापन

यह हैं शहर में अत्यधिक प्रदूषण के लिहाज से 12 हॉट स्पॉट
1. सेक्टर-29 एचएसवीपी पानीपत में औद्योगिक प्रदूषण है, जिसका जिम्मेदार पीसीबी है।
2. सेक्टर-25 एचएसवीपी पानीपत में औद्योगिक प्रदूषण है, जिसका जिम्मेदार पीसीबी है।
3. ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया पानीपत में औद्योगिक प्रदूषण है, जिसका जिम्मेदार पीसीबी है।
4. सीईटीपी सेक्टर-29 पार्ट-2 फेज-1 में डिस्चार्ज मानकों का पालन नहीं हो रहा, जिसका जिम्मेदार एक कंपनी है।
5. सॉल़िड वेस्ट डंप साइट निंबरी में कूड़े को जलाया जा रहा है, जिसका जिम्मेदार नगर निगम है।
6. गोहाना रोड पर एनएफएल के पास भी कूड़ा जलाया जा रहा है, जिसका जिम्मेदार नगर निगम है।
7. अनाज मंडी रेड लाइट के पास भी कूड़ा जलाया जा रहा है, जिसका जिम्मेदार नगर निगम है।
8. सोनीपत से पानीपत तक हाईवे चौड़ीकरण की वजह से धूल उड़ती है, जिसका जिम्मेदार एनएचएआई है।
9. सेक्टर-25 में मित्तल मेगा मॉल के पास सड़क का निर्माण अधूूरा होने से धूल उड़ती है, जिसका जिम्मेदार नगर निगम है।
10. सेक्टर-25 में कंस्ट्रक्शन मटेरियल का स्टॉक होने से धूल उड़ रही है, जिसका जिम्मेदार नगर निगम और प्राधिकरण है।
11. टोल प्लाजा जीटी रोड पर वाहनों का दबाव होने से वाहनों का धुआं अधिक है, जिसकी जिम्मेदार ट्रैफिक पुलिस है।
12. नेशनल हाईवे पर सोनीपत से पानीपत तक निर्माण जारी होने से वाहनों का दवाब अधिक है, जिसकी जिम्मेदार ट्रैफिक पुलिस है।
शहर में वायु और जल प्रदूषण के कुछ स्थान चयनित किए गए हैं। जहां प्रदूषण अधिक रहता है। उन स्थानों पर काम शुरू किया गया था ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सके। - संदीप सिंह, आरओ पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed