फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Facility of new building of Atal canteen will be available from next month

Panipat News: अगले माह से मिलेगी अटल कैंटीन की नई बिल्डिंग की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Facility of new building of Atal canteen will be available from next month
इसराना। इसराना की अनाज मंडी में अटल किसान कैंटीन का निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर है। कैंटीन में किसानों व मजदूरों को दस रुपये में खाना मिलता है। गेहूं के सीजन में इसराना में खोली गई कैंटीन की स्थायी बिल्डिंग नहीं थी। अगले माह से अटल कैंटीन की नई बिल्डिंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड द्वारा अब करीब 20 लाख की लागत से इसराना में बनवाई जा रही अटल कैंटीन की बिल्डिंग का अधिकतर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसराना की नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में ही कैंटीन की बिल्डिंग तकरीबन बनकर तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन

इसराना अनाज मंडी में अभी तकरीबन 60 से 65 आढ़ती हैं और हर आढ़ती के पास पांच से सात मजदूर काम करते है। इसके अलावा इसराना मंडी में आसपास के दर्जनों गांव के किसान अपनी फसल लेकर आते है। इसराना मंडी में स्थायी बिल्डिंग में अटल कैंटीन चालू होने से सैकड़ों किसानों व मजदूरों को दस रुपये में खाना उपलब्ध होगा। अनाज मंडी में किसानों व मजदूरों को कैंटीन का लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसराना मार्केट कमेटी के सचिव पवन कुमार नागपाल ने बताया कि कमेटी कार्यालय के पास ही अटल कैंटीन की बिल्डिंग निर्माण का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है और अभी दरवाजे, फर्श व बिजली की फिटिंग का कुछ काम बकाया है। जो अगले माह 15 सितंबर के आसपास निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed