{"_id":"5e348ce28ebc3e4aed357655","slug":"facebook-post-aginst-congres-member-panipat-news-knl20573777","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपतः भाजपा पार्षद के पति ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपतः भाजपा पार्षद के पति ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट
Sat, 01 Feb 2020 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में वार्ड नंबर 8 की पार्षद के पति विजय सहगल ने चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस प्रत्याशी अश्वनी नंबरदार के बारे में एक आपत्तिजनक पोस्ट को अपनी फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इस पोस्ट में दीवार पर लगे एक पोस्टर की फोटो भी शामिल की गई, जिसमें बीजेपी के मनीष मक्कड़ का हवाला देते हुए कांग्रेसी प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें अश्वनी और उनके भाई को गुंडा तक करार देते हुए कहा गया है कि उनके कई साथियों द्वारा मनीष को चोटें मारकर घायल किया गया था।
वहीं कांग्रेसी प्रत्याशी का निगम चुनाव के दौरान का एक पोस्टर भी लगाया गया है। इन दोनों फोटो के साथ विजय सहगल की फेसबुक पोस्ट पर भी अजीबो-गरीब ढंग से कुछ बातें भी लिखी गईं। इससे परेशान होकर कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद पति के खिलाफ सीएम विंडो, राज्यपाल, एसपी और डीजीपी तक को शिकायत कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित अश्वनी नंबरदार का कहना है कि भाजपा पार्षद के पति उनसे चुनाव की रंजिश निकालने पर जुटे हैं, उन्होंने विजय सहगल पर उनके परिवार समेत मानसिक उत्पीड़न के साथ उनकी सामाजिक प्रतिष्ठ का ठेस पहुंचाई है। वहीं, इस बारे में विजय सहगल का कहना है कि ये पोस्ट ग्रुप में पहले से घूम रही थी, उनके एक दोस्त ने यूं ही इसको उनकी फेसबुक के जरिए अपलोड कर दिया, जिसके बाद इस पोस्ट को फेसबुक से हटा भी दिया है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर आई, अब जो होगा देखा जाएगा : विजय सहगल
वार्ड नंबर 8 के पार्षद पति विजय सहगल ने कहा कि ये पोस्ट उनके व्हाट्सएप पर आई थी, जिसे उनके किसी यार दोस्त ने मेेरी फेसबुक पर डाल दिया था। इस पोस्ट पर अन्य भी कुछ लिखा गया था, जो समझ नहीं आ रहा। इसके बाद इस मैसेज को डिलीट कर दिया गया है। अब आगे जो होगा वो भी देखा जाएगा।
जानबूझकर परिवार समेत किया जा रहा प्रताड़ित : अश्वनी नंबरदार
वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी अश्वनी नंबरदार ने बताया कि उन्होंने सहगल के खिलाफ निगम का चुनाव लड़ा था। तब से लेकर विजय सहगल उन्हें जानबूझ कर तंग कर प्रताड़ित कर रहा है। कभी झूठे मुकदमे दर्ज करवाने के प्रयास किए जाते हैं, तो कभी परिवार समेत सदस्यों का नाम लिखकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जाती है। इससे तंग आकर उन्होंने इसकी शिकायत राज्यपाल, सीएम विंडो, डीजीपी और एसपी को भी शिकायत लिख दी है।