फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Explosion in the cable of power transformer E-6, supply of three feeders stopped.

Panipat News: पावर ट्रांसफार्मर ई-6 की केबल में धमाका, तीन फीडर की आपूर्ति बंद

Sun, 31 May 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 31 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Explosion in the cable of power transformer E-6, supply of three feeders stopped.
पानीपत। आंधी के बाद तीसरे दिन भी शनिववार को बिजली निगम की व्यवस्था अब तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। जोशी, नारा और मतलौडा में पूरी लाइन चालू नहीं की जा सकी हैं। इस बीच एचवीबीएनएल के पावर ट्रांसफार्मर ई-6 की केबल में धमाका हो गया। इससे रेलवे रोड, विराट नगर और शांति नगर फीडर की बिजली दोपहर के समय करीब आधे घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर और जिले में आज महा मरम्मत अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पावर ट्रांसफार्मर एक पर रविवार को एक घंटे का परमिट लेकर सुचारु करेगा। मरम्मत के बीच 33 केवी के 12 सब स्टेशनों पर दिन के समय दो से तीन घंटे तक तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


ओवरलोड बताई वजह
गाेहाना रोड सर्कल कार्यालय स्थित एचवीबीएनएल के पावर ट्रांसफार्मर की शनिवार को ढाई बजे केबल में धमाका हो गया। एचवीबीएनएल की टीम ने प्रथम दृष्टया में ओवरलोड के चलते केबल में धमाका होना पाया। टीम ने करीब आधे घंटे में केबल को बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रेलवे रोड, विराट नगर और शांति नगर फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके साथ 11 केवी फीडर शांति नगर की वीसीबी में तकनीकी खराबी के चले करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) डैमेज हो गई। इसके चलते 132 केवी पावर हाउस का एचवीबीएनएल की टीम कार्य करेगी। साथ ही 11 केवी शांति नगर फीडर की वीसीबी से एच-पोल तक अतिरिक्त केबल डाली जाएगी।

पावर ट्रांसफार्मर-1 व 6 की आपूर्ति रविवार को सुबह साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक बंद रहेगी। इससे न्यू माॅडल टाउन, अस्पताल, एमआईटीसी, रेलवे स्टेशन, सिवाह एपी, खन्ना रोड, पावर हाउस कॉलोनी, शहीद एरिया, वर्धमान, विराट नगर, शांति नगर व रेलवे रोड एरिया प्रभावित होगा।

650 शिकायत मिली, इनमें लाइन बंद होने की भी
बिजली सुविधा केंद्र पर शनिवार को 650 शिकायत आई। इनमें ज्यादातर बिजली आपूर्ति बाधित रहने और ट्रांसफार्मर में फ्यूज उड़ने की रही। ग्रामीण अंचल के खेतों में बिजली की लाइन चलाने की रही। जोशी गांव के लाभ सिंह, नरेंद्र और कर्मबीर ने बताया कि उनके खेतों में आधी लाइन चली हैं जबकि आधी अभी बंद हैं। अब धान की पौध में दूसरे के ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ता है या फिर जेनरेटर का सहारा लेना पड़ता है।
बिजली निगम यहां चलाएगा मरम्मत महाभियान
बिजली निगम रविवार को महा मरम्मत अभियान चलाया जाएगा। 32केवी सेक्टर-29 टी-3 पर सुबह आठ से 10 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे 33 केवी सेक्टर-29 पार्ट-2, 33 केवी सनौली रोड-2, 33केवी रिसालू की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 132केवी सेक्टर-29 टी-2 से चलने वाले 33केवी सेक्टर-24, 33केवी विवारली पर सुबह 11 से दोपहर के एक बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। 132केवी सेक्टर-29 टी-6 से चलने वाले 11केवी हिमसागर, 11केवी गाबा, 11केवी ओमटैक्सटाइल्स, 11केवी गोल्डन, 11केवी शिव शरणम, 11केवी ग्रोवर, 11केवी ग्रीन ईको, 11केवी सुरेश सिंगला पर दोपहर 12 से दो बजे तक, 132केवी छाजपुर टी-3 से चलने वाले 11केवी सनौली, काला आंब, देवी मंदिर, मित्तल कार्डिंग, इंद्रजीत रहलान, गोविंद प्रकाश, पत्थरगढ़ एपी, 11केवी विंटर हब पर सुबह नौ से 11 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। 132केवी सेक्टर-29 से चलने वाले 11केवी साईं राम-1 पर दोपहर एक से तीन बजे तक कट रहेगा। 132केवी उरलाना ट्रांसफार्मर-3 से चलने वाले 33केवी परढ़ाना, 33केवी कुराना से चलने वाले 11केवी फीडरों पर सुबह साढ़े छह से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे प्रभावित एरिया 11केवी जवाहरा एपी, 11केवी गीता एपी, बाबा पूर्ण गिरी डीएस, 11केवी गंगादास डीएस, 11केवी कैटलोग इंडिपेंड, 11केवी कायजी इंडिपेंड, 11केवी श्रीराम इंडस्ट्रीज, 11केवी अर्मिन इंडिपेंड, 11केवी कुराना डीएस, छिछड़ाना डीएस, छिछड़ाना एपी, कुराना नंबर-1 एपी व कुराना-2-3 एपी रहेंगे। 132केवी नौल्था पावर हाउस से चलने वाले 33केवी मांडी और 33केवी बुड़शाम पर सुबह आठ से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे 11केवी मांडी डीएस, चमराड़ा डीएस, पल्लड़ी डीएस, मैट्रो एग्रो इंडिपेंड, अमर हैचरी इंडिपेंड, मयूरी इंडिपेंड, सूर्या लक्ष्मी इंडिपेंड, माइक्रो इंडिपेंड, शांति होम इंडिपेंड, मांडी एपी, गुगा-2 एपी, 11केवी बुड़शाम डीएस, 11केवी उन्नत इंडिपेंड व 11केवी हड़ताड़ी एपी प्रभावित रहेंगे। 33केवी बबैल से चलने वाले 11केवी बबैल डीएस, एम एस इंडिपेंड, जमुना मंदिर एपी, बबैल एपी, नदीपार एपी, मिनी बराना एपी, नंगला एपी पर सुबह नौ से 11 बजे तक काम किया जाएगा। 132केवी सेक्टर-29 से चलने वाले 11केवी एसटीपी, हुडा, आनंद इंटरनेशनल, अजय आंनद, सेक्टर-25 पार्ट-3, सेक्टर-25 पार्ट-1, महादेव पर सुबह आठ से 11 बजे तक,
33केवी जाटल से चलने वाले 11केवी शोंधापुर, 11केवी रामनगर पर दोपहर दो से सायं के छह बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। 33केवी नुरपुर से चलने वाले 11केवी शिव शक्ति पर दोपहर बाद एक से तीन बजे, 33केवी ब्राह्मण माजरा से चलने वाले 11केवी कालखा डीएस, भादड़ डीएस, ब्राह्मण माजरा डीएस, उन्नत पोल्ट्री, कालखा एपी, ब्राह्मण माजरा एपी पर सुबह नौ से दोपहर बाद एक बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। 33केवी अलूपुर से चलने वाले 11केवी नाथा प्लास्टिक इंडिपेंड पर सुबह नौ से एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

आंधी से काफी पोल टूटे हैं। शहर व गांव की लाइनों को चालू कर दिया गया है। खेतों में कुछ लाइन पूरी तरह से चालू नहीं की जा सकी हैं। बिजली निगम रविवार को मरम्मत कार्य करेगा। इसके साथ पूरे जिले की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। निगम आगे मौसम को देखते हुए भी काम कर रहा है।
आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंत, सब अर्बन डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed