फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Exemption from installing kit on generators up to 25 KVA

Panipat News: 25 केवीए तक के जेनरेटर पर किट लगाने से छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Exemption from installing kit on generators up to 25 KVA
पानीपत। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (एसीक्यूएम) ने जेनरेटर पर पाबंदी को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। अधिकारियों ने फाइनल ड्राफ्ट को मानने से इनकार कर दिया और जेनरेटर को लेकर नए नियम एक अक्तूबर से ही लागू करने का फैसला किया है। पहले इसका समय तीन महीने बढ़ाने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया गया था। एसीक्यूएम ने इसमें 25 केवीए तक के जेनरेटर में ड्यूल किट लगाने की छूट दे दी है। इससे अब उद्योगपति अपने उद्योग चलाने के लिए बगैर किट के जेनरेटर नहीं चला पाएंगे। दूसरी ओर बिजली कटौती से उद्योगों का कामकाज काफी प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने एक अक्तूबर से जेनरेटरों को बंद रखने के लिए कहा है। अगर किसी उद्योग का जेनरेटर चलता मिला तो प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड उस पर कार्रवाई करेगा। आदेश में स्पष्ट है कि 25 केवीए से कम क्षमता वाले जेनरेटरों में कोई किट नहीं लगाई जाएगी। इसमें कोई बदलाव भी नहीं होगा। 25 से 140 केवीए क्षमता तक के जेनरेटर पर गैस और डीजल वाली ड्यूल किट लगानी होगी। 140 केवीए से ऊपर की क्षमता वाले जेनरेटर पर ड्यूल किट या आरईसीडी में से एक किट लगानी पड़ेगी। आरईसीडी किट एक तरह से फिल्टर का काम करेगी, जो धुएं में 2.5 पीएम को कंट्रोल करेगी।
विज्ञापन


पानीपत के उद्योगपति हर साल करोड़ों रुपये का व्यापार करते आ रहे हैं। ऐसे में उद्योगपतियों के सामने समस्या आना लाजिमी है। सरकार और उद्योगपतियों के बीच तालमेल बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि पानीपत के उद्योगाें पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भीम राणा, अध्यक्ष, हरियाणा एन्वायरमेंट मैनेजमेंट सोसायटी।


सरकार की इस नीति का प्रभाव जिलेभर के उद्योगाें पर पड़ेगा। हम प्रयासरत हैं कि सरकार की ओर से उद्योगों को राहत दी जाए। अगर जेनरेटर बंद हुए तो कम से कम बिजली उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का काम करेंगे।
- नितिन अरोड़ा, प्रधान, डायर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed