फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Executive committee of International Jat Parliament formed

Panipat News: अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की कार्यकारिणी गठित, सोनिया बनीं महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Executive committee of International Jat Parliament formed
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने राष्ट्रीय व राज्य की नई कार्यकारिणी गठित करने के साथ ही महिला विंग का भी गठन किया है। सोनिया देशवाल को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा रविवार को पानीपत के सेक्टर-13-17 में राज्य व राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा डॉ. नवीन नैन भालसी ने की। मुख्यातिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानियां व वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी प्रेम सिंह भालसी रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने महिला विंग का गठन किया है। सोनिया देशवाल को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अंचला देवी (मेरठ) को महिला विंग की राष्ट्रीय प्रतिनिधि, प्रिया तोमर को गुजरात महिला अध्यक्ष, नीलम चौधरी को गुजरात, डॉ. रामनिवास चौधरी को राजस्थान प्रदेश का अध्यक्ष व इंदराज पलसानियां को राजस्थान प्रदेश का प्रदेश प्रतिनिधि बनाया है। इसके साथ सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानियां ने कहा कि जाट सामाजिक व राजनीतिक रूप से बेहद कमजोर हो चुका है। सामाजिक भाईचारे की बुनियाद को ही कमजोर किया जा रहा है। इन सब हालातों पर चर्चा कर युवा पीढ़ी को जागरूक कर संवाद यात्रा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. नवीन नैन भालसी ने कहा कि समाज के लोगों तक जाटों का गौरवशाली इतिहास, सभ्यता व संस्कृति को लेकर जाएंगे। सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए भी युवा पीढ़ी को जागरूक किया जाएगा। महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया देशवाल ने कहा कि जाट समाज की बहन-बेटियों व मातृशक्ति को मजबूत करने के पूरे भारत के साथ विदेश में भी अभियान चलाया जाएगा। उनको आगे लाया जाएगा। इस मौके पर लंदन से बोरो काउंसलर रोहित अहलावत, उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष मनु चौधरी दांतल, सुरेश सिरोही, भवानी सिंह किरमारा, उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि अंकित बालियान, स्वीटी मलिक, पानीपत अध्यक्ष प्रवीन जागलान, महाबीर सिह दूहन,मास्टर सुरजीत सिंह मलिक, धर्मबीर धनखड़, वीरेंद्र देशवाल, मनोज मलिक उग्राखेड़ी व बलवान मलिक सींक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed