फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   exam

बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में होगी मॉक परीक्षा, विद्यार्थियों को किया जाएगा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
exam
exam - फोटो : Panipat
सीबीएसई और एचबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आती जा रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर स्कूलों में तैयारी चल रही हैं। वहीं, बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में मॉक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मॉक परीक्षा से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। वहीं, विद्यार्थियों को परीक्षा के बदले स्वरूप से भी रूबरू करवाया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड दोनों ने ही बोर्ड परीक्षा के प्रारूप में बदलाव किया है। इसके तहत दोनों बोर्ड के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी तक की कटौती की गई है। इसके साथ ही हरियाणा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी दोनों की कक्षाओं के प्रश्न पत्र में 50 फीसदी तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल किए जाएंगे। सीबीएसई की परीक्षा जहां तीन घंटे की ही होगी, वहीं हरियाणा बोर्ड ने इस बार ढाई घंटे की परीक्षा लेने की योजना बनाई है। ऐसे में बदले प्रारूप, पाठ्यक्रम व सिलेबस के आधार पर छात्रों को परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी, ताकि उनको परीक्षा के दौरान परेशानी न हो। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दोनों की तरफ से बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। इसके बाद से सभी स्कूल छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार करने की रूपरेखा बनाकर परिणाम सुधारने की योजना में लग चुके हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाली इन मॉक परीक्षाओं को भी बोर्ड की तर्ज पर ही आयोजित किया जाएगा। इससे छात्र परीक्षा के साथ खुद को सहज बना सकेंगे और लिखकर विषयों का अभ्यास भी कर सकेंगे। इसके तहत स्कूलों में तीन घंटे की ही मॉक परीक्षा लेकर बच्चों की तैयारी का जायजा लिया जाएगा। वहीं जिन विषयों में छात्रों को परेशानी होगी, उन विषयों पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी तैयारी कराई जाएगी। रिवीजन के साथ ही छात्र परीक्षा के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं कोविड के चलते देरी से आयोजित की जाएंगी। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं करीब डेढ़ महीने की देरी से 20 अप्रैल से शुरू होंगी और 31 मई तक परीक्षाओं का दौर जारी रहेगा। जबकि सीबीएसई की परीक्षा का दौर करीब तीन महीने की देरी से चार मई से शुरू होना है। सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा चार मई को अंग्रेजी विषय के साथ शुरू हो जाएंगी और 11 जून तक जारी रहेंगी। वहीं सेकेंडरी कक्षा की मुख्य विषयों की परीक्षाएं छह मई से शुरू होंगी। परीक्षा का दौर सात जून तक जारी रहेगा। छात्रों को तैयारी के लिए समय मिल सके यही मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed