{"_id":"65738a166b661b17ea0dd83e","slug":"everyone-from-patwari-to-khaki-is-behind-bars-panipat-news-c-244-1-pnp1001-10386-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पटवारी से खाकीधारी सब सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पटवारी से खाकीधारी सब सलाखों के पीछे
विज्ञापन
पानीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस साल अब तक छह मामलों में आठ रिश्वतखोरों को सलाखों के पीछे भेजा है। इनमें पटवारी से लेकर, जेई, एसडीओ व डॉक्टर और पुलिस के हवलदार से लेकर थानेदार तक शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश कर अब न्यायालय में उसकी मजबूती के साथ पैरवी भी की जा रही है।
आज अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस है। सरकार जीरो टालरेंस को लेकर लगातार काम कर रही है। पिछले दिनों विजिलेंस को मजबूत किया गया है। इसके साथ इसका नाम बदलकर एंटी करप्शन ब्यूरो भी रखा है। नए नाम के साथ ब्यूरो शिकायतों पर लगातार कार्रवाई भी कर रहा है। इन 12 महीने में औसतन हर दो महीने में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया। जबकि रिश्वत की राशि में हाथ लाल कराने वालों की संख्या आठ रही। न्यायालय में इनके मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जानकारों की माने तो पिछले एक साल में अब तक भ्रष्टाचार के मामलों में कोई फैसला नहीं आया है। इनकी लगातार पैरवी चल रही है।
बॉक्स
इस दिन यह कार्रवाई की
1. अप्रैल महीने में डीएसपी के रीडर सुशील कुमार निवासी हरसाना कलां सोनीपत को 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता के दोस्त के परिजनों के नाम पुराना औद्योगिक थाना में दर्ज एक मुकदमे से निकालने पर यह राशि मांगी थी।
विज्ञापन
2. नौ मार्च को जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुबे सिंह व जेई श्यामलाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। यह राशि शिकायतकर्ता से उसकी भाभी की कंपनी द्वारा समालखा के पांच गांवों में लिए गए टेंडर की बकाया राशि जारी करने पर मांगी थी।
3. आठ मई को रेलवे स्टेशन से उत्तर रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित कुंडू को एक लाख रुपये की राशि के साथ गिरफ्तार किया था। उसने एक मरीज के मेडिकल बिलों को पास करने के लिए रिश्वत मांगी थी।
4. पांच सितंबर को समालखा खंड से हलका पटवारी विनोद को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। उसने शिकायकर्ता की मां के नाम खरीदी गई जमीन का इंतकाल दर्ज कराने के लिए यह रिश्वत मांगी थी।
5. 11 सितंबर को यूएचबीपीएन बापौली के सीए सतबीर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। उसने बर्फ की फैक्टरी मालिक से बिजली बिल कम करने की एवज में यह राशि मांगी थी।
6. पांच अक्टूबर को डायल 122 पर तैनात सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह और ईएचसी वीरेंद्र को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। उन्होंने रेत व मिट्टी का अवैध खनन कराने की एवज में यह राशि मांगी थी।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन :
ब्यूरो में कर सकते हैं शिकायत
भ्रष्टाचार का शिकार होना भी एक तरह का गुनाह है। व्यक्ति को इस तरह के लोगों का आगे आकर सामना करना चाहिए। वे इस तरह के मामलों की शिकायत ब्यूरो में कर सकते हैं। ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
सुमित सरोहा, प्रभारी, एंटी ब्यूरो करप्शन, पानीपत।