फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Every student will have to create a DEB IDEvery student will have to create a DEB ID

Panipat News: प्रत्येक विद्यार्थी को बनानी होगी डीईबी आईडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Every student will have to create a DEB IDEvery student will have to create a DEB ID
करनाल। अब ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) या ऑनलाइन (ओएल) पाठ्यक्रम में नामांकन से पहले प्रत्येक विद्यार्थी को डीईबी आईडी बनानी होगी। जिसे वे अपनी अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी से बना सकते हैं। इसे लेकर यूजीसी-डीईबी ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इच्छुक शिक्षार्थी यूजीसी-डीईबी वेब पोर्टल https://deb.ugc.ac.in/StudentDeBID पर जाएं और अपने अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी का उपयोग करके डीईबी-आईडी बनाएं। यदि उनके पास एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी नहीं है, तो डिजीलॉकर https://www.digilocker.gov.in के माध्यम से बना सकते हैं या www.abc.gov.in पर जाकर अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड या अपार आईडी दर्ज करते हुए भी तैयार कर सकते हैं। डीईबी आईडी एक बार बनने के बाद शिक्षार्थी के जीवन काल के लिए वैध रहेगी। वैध डीईबी-आईडी के बिना, ओडीएल/ओएल कार्यक्रमों में प्रवेश ले पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


विदित हो कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी 2025 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। इग्नू में दाखिला लेने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं और होमपेज पर दिए गए फ्रेश एडमिशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद डीईबी-आईडी व अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि डालें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से अपना दाखिला फीस का भुगतान कर सकते हैं। इग्नू के विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में जनवरी 2025 सत्र में दाखिले अभी चल रहे है जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed