फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Every second delivery is taking place through surgery in private hospitals.

Panipat News: निजी अस्पतालों में सर्जरी से हो रहा हर दूसरा प्रसव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Every second delivery is taking place through surgery in private hospitals.
पानीपत। निजी अस्पतालों में हर दूसरी डिलीवरी सर्जरी से हो रही है। 2023 में 51 प्रतिशत बच्चों ने सर्जरी से जन्म लिया है। जबकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में महज 13 प्रतिशत सिजेरियन डिलीवरी हुई है। 2023 में अप्रैल से दिसंबर तक जिले में कुल 20187 डिलीवरी हुई। इनमें 12527 सरकारी व 7661 डिलीवरी निजी अस्पतालों में हुई। निजी अस्पतालों के डॉक्टरों पर आरोप है कि वो कमाई के लालच में सामान्य की बजाय सिजेरियन डिलीवरी को प्राथमिकताएं देते हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क डिलीवरी होती है। इसलिए यहां डॉक्टर सामान्य डिलीवरी का प्रयास करते हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 13 प्रतिशत यानि महज 1625 डिलीवरी सर्जरी से हुई है। जबकि निजी अस्पतालों में 3915 डिलीवरी सर्जरी से हुई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग प्रयास के बाद भी घर पर प्रसव पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। पिछले सात साल में जिले में 7320 महिलाओं ने घर पर बच्चों को जन्म दिया है। 2023 में भी 483 महिलाओं का घर पर प्रसव करवाया गया है। हालांकि ये आंकड़ा 2022 के मुकाबले कम है। 2022 में ये आंकड़ा 511 था। जिले में अब भी लोग दाइयों पर विश्वास कर रहे हैं। घर पर प्रसव करवाने के बाद कितने बच्चे स्वस्थ हैं इसके आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। 2023 में जिले में जनवरी से दिसंबर तक कुल 30178 डिलीवरी हुई हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 16321 व प्राइवेट अस्पतालों में 13857 डिलीवरी हुई हैं। 2017 में जिले में संस्थागत डिलीवरी का प्रतिशत 93.93 था। अब छह साल बाद ये बढ़कर 98.42 हो चुका है। पिछले चार साल में नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान 111 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



होम डिलीवरी का आंकड़ा-

साल घर पर प्रसव

2017 1769

2018 1383

2019 1329

2020 911

2021 934

2022 511

2023 483

कुल 7320


वर्जन :

निजी अस्पतालों में 51 प्रतिशत सिजेरियन डिलीवरी हुई है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ये प्रतिशत महज 13 प्रतिशत है। ये जांच का विषय है। इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जयंत आहूजा, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed