फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Even today, two years after the announcement, the name Babarpur Mandi

Panipat News: घोषणा के दो साल बाद आज भी नाम बाबरपुर मंडी, गुरु नानकपुरा रखा था नया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Even today, two years after the announcement, the name Babarpur Mandi
पानीपत। वार्ड नंबर 26 के अंतर्गत आने वाली बाबरपुर मंडी का नाम बदलवाकर गुरु नानकपुरा तो रख दिया है, लेकिन ये सिर्फ नाम बदलवाने वाले सरकारी कागजों में ही है। जबकि धरातल पर आज भी बाबरपुर मंडी के बाहर बाबरपुर मंडी के नाम का ही स्वागत द्वार लगा है। इसकी पहचान से लेकर यहां के लोगों के रिहायशी पते वाले प्रमाण पत्रों पर पता आज भी बाबरपुर मंडी लिखा जाता है। वहीं, शहरी विधायक बाबरपुर मंडी का नाम बदलवाने का क्रेडिट भी स्वयं ले रहे हैं जबकि अभी इसका नामकरण अभी अधूरा है।
विज्ञापन

खास बात ये है कि करीब दो साल पहले शहरी विधायक प्रमोद विज ने इसका नाम बदलवाने का प्रस्ताव रखा था। जिस पर सदन ने तो एकजुटता से मंजूरी दे दी थी, लेकिन बाबरपुर मंडी के लोगों को ये बात रास नहीं आई। इसकी कई वजह थी। लोगों का कहना था कि ये एरिया ग्रामीण विधानसभा में आता है जबकि इसका नाम शहरी विधायक बदलवा रहे हैं। दूसरा बाबरपुर मंडी उनके काम की पहचान है। यहां की करीब दस हजार की आबादी है। इसका नाम बदलवाने के लिए यहां के किसी स्थायी निवासी से भी नहीं पूछा गया।
विज्ञापन

हालांकि इसी तर्ज पर संजय चौक का नाम बदलकर भी वंदे मातरम चौक रखा गया था, लेकिन आज भी शहर के लोग इसे संजय चौक के नाम से ही बुलाते हैं।
जबकि इस बारे में शहरी विधायक प्रमोद विज का कहना है कि सदन में इसका प्रस्ताव पास करवाया गया था। इसके बाद इसे सरकार से मंजूरी दिलाई गई। स्वयं मुख्यमंत्री ने इसकी सिफारिश की। सरकार की तरफ से बाबरपुर मंडी का नाम बदला जा चुका है। अब सरकार को रेलवे को पत्राचार करना है। चूंकि बाबरपुर मंडी में रेलवे का एक स्टेशन भी है। रेलवे को पत्राचार होने के बाद जब रेलवे इसे अपने दस्तावेजों में गुरु नानकपुरा के नाम से अपडेट करेगी तब से यहां के सारे पते बदले जाएंगे। बाबरपुर के नाम से सभी बोर्ड भी हटेंगे और गुरुनानकपुरा के नाम के बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed