{"_id":"68b89010dcf4b940b6052ea7","slug":"even-number-autos-and-e-rickshaws-will-run-today-panipat-news-c-244-1-pnp1012-143102-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आज चलेंगे ईवन नंबर के ऑटो और ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आज चलेंगे ईवन नंबर के ऑटो और ई-रिक्शा
Thu, 04 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुराने बस स्टैंड के पास खड़े ऑटो व ई-रिक्शा। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होने के तीसरे दिन भी सड़कों पर इसका असर नजर आया। बुधवार को ऑड नंबर के ही ई-रिक्शा और ऑटो दिखाई दिए। हालांकि, दोपहर बाद बारिश अधिक होने के कारण ऑटो चालक ज्यादातर समय खाली रहे। उनका कहना है कि अब बारिश से उन्हें तीन दिन का नुकसान हो गया है। इसकी भरपाई नहीं हो सकेगी। वीरवार को सड़कों पर ईवन नंबर के वाहन चलेंगे
सोमवार को शहर को जाम से मुक्त करने के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया गया था। बुधवार को तीसरे दिन ऑड नंबर के ऑटो चालक अपने वाहन लेकर सड़कों पर निकले। ऑटों चालकों का कहना है कि बारिश के मौसम में वैसे ही काम कम है। फिर ऑड-ईवन फाॅर्मूला लागू होने के कारण उन्हें तीन-तीन दिन खाली रहना पड़ रहा है। जिस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। किराये पर ऑटो चलाने वालों का एक दिन का किराया भी नहीं निकल रहा। उधर, पुलिस का कहना है कि शनिवार को एक सप्ताह की समीक्षा के बाद आगे इस पर निर्णय लिया जाएगा।
वर्जन
ऑड-ईवन फॉर्मूला शहर में लागू रहेगा। चालकों को क्या दिक्कत आ रही है उसकी समीक्षा कर बैठक की जाएगी।
-सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात