फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Even after installing solar panels, the state government subsidy is not available.

Panipat News: सोलर पैनल लगवाने के बाद भी नहीं मिल रही राज्य सरकार की अनुदान राशि

Sun, 31 May 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 31 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Even after installing solar panels, the state government subsidy is not available.
पानीपत। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य से 13 प्रतिशत अधिक उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल लगवाने के लिए पंजीकरण कराया है। हालांकि, इसके महीनों बाद भी कई लाभार्थियों को राज्य सरकार से घोषित 50 हजार रुपये की अनुदान राशि नहीं मिल पाई है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है और उन्हें बार-बार निगम कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत केंद्र सरकार 2 किलोवाट क्षमता तक के सोलर पैनल पर 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट क्षमता के पैनल पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय और 2400 यूनिट तक बिजली खपत वाले पात्र परिवारों को 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


वहीं, योजना को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम को प्रति सोलर कनेक्शन पर एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




6103 आवेदन, लेकिन आधे से भी कम घरों में लगे सोलर पैनल

पानीपत सर्कल में योजना के तहत 5395 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके मुकाबले 6103 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया, जो लक्ष्य से करीब 13 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, अब तक केवल 2934 घरों में ही सोलर पैनल स्थापित हो पाए हैं।



विभागीय आंकड़ों के अनुसार सिटी डिवीजन की स्थिति सबसे कमजोर रही है। यहां 1678 के लक्ष्य के मुकाबले आवेदन और स्थापना दोनों की गति अपेक्षाकृत धीमी रही। वहीं, समालखा डिवीजन में आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं में से 53.81 प्रतिशत तथा सब-अर्बन डिवीजन में 63.56 प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं।



केंद्र की सब्सिडी मिली, राज्य सहायता का इंतजार

हरि सिंह कॉलोनी निवासी राम सिंह, सिवाह के अनिल कुमार और गांव कैथ निवासी अभी समेत कई लाभार्थियों का कहना है कि उन्हें केंद्र सरकार की सब्सिडी तो समय पर मिल गई, लेकिन राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली 50 हजार रुपये की सहायता राशि अभी तक जारी नहीं हुई है। उनका कहना है कि वे कई बार संबंधित कार्यालयों में संपर्क कर चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही।




लाभार्थियों के अनुसार अनुदान राशि मिलने में हो रही देरी से आर्थिक योजना प्रभावित हो रही है और लोगों का भरोसा भी कमजोर पड़ रहा है।



योजना की प्रमुख बातें

2 किलोवाट सोलर पैनल पर 60 हजार रुपये तक केंद्र सरकार की सब्सिडी।

3 किलोवाट सोलर पैनल पर 78 हजार रुपये तक की केंद्रीय सहायता।

पात्र परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रुपये अतिरिक्त अनुदान।

पानीपत में 5395 घरों का लक्ष्य, 6103 आवेदन प्राप्त।

अब तक 2934 घरों में सोलर पैनल स्थापित।

स्थानीय निकायों को प्रति सोलर कनेक्शन 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि।



पीएम सूर्य घर योजना के तहत जिले में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार की सब्सिडी सीधे पोर्टल के माध्यम से जारी होती है, जबकि राज्य सरकार की अनुदान राशि की प्रक्रिया अलग स्तर पर संचालित होती है। लंबित मामलों को संबंधित विभाग के पास भेजा जा चुका है और पात्र उपभोक्ताओं को जल्द राशि जारी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।



- देवेंद्र कुहाड़, उपमंडल अधिकारी, कृषि विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed