फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eva removed the loneliness of children

Panipat News: इवा ने दूर किया बच्चों का अकेलापन

Wed, 17 Sep 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 17 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Eva removed the loneliness of children
इवा के साथ असीम और अस्मी। स्रोत : स्वयं
मेरे बच्चों को बचपन से डॉग पसंद हैं। पांच साल पहले उस समय कोरोना काल चल रहा था तब बच्चे घर से बाहर नहीं जा पाते थे और घर में पूरा दिन रहकर उन्हें अकेलापन महसूस होने लगा था। तब परिवार के सभी सदस्यों ने पिल्ला लेकर आने की सलाह बनाई। हम पानीपत से ही एक गोल्डन रिट्रीवर नस्ल का मादा पिल्ला लेकर आए। बच्चों ने जब पहली बार पिल्ले का अपने घर देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। मेरे बेटे असीम और बेटी अस्मी ने मिलकर पिल्ले का नाम इवा रखा। इवा के आने से बच्चों के जीवन का अकेलापन दूर हुआ। आज इवा हमारे परिवार के सदस्य की तरह बन चुकी है। मेरे पति, बच्चे और मैं इवा की पूरी देखभाल करते हैं। उसके खाने, नहलाने, घुमाने का पूरा ध्यान रखा जाता है। छह महीने में एक बार चिकित्सक से जरूर चेकअप करवाती हूं। इवा जब बच्चे स्कूल में जाते हैं तो दिन में मेरे साथ ही रहती है। बच्चों के आने के बाद पूरा समय उनके साथ बिताती है। मैं इवा को खाने में ज्यादातर घर का खाना ही देती हूं क्योंकि बाहर का खाना उसे बीमारी बना सकता है और मैं उसके स्वास्थ्य के साथ कोई लापरवाही नहीं करना चाहती। घर का बना खाना, दही, दूध, लस्सी, पनीर, अंडा, दाल-चावल ही उसे खाने में दिए जाते हैं।
विज्ञापन

प्रस्तुति- आरती दुआ, मॉडल टाउन पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed