फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entrepreneurs mobilize against the strictness of CPCB and AQIM

Panipat News: उद्यमी सीपीसीबी और एक्यूआईएम की सख्ती के विरोध में लामबंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs mobilize against the strictness of CPCB and AQIM
पानीपत। डाइंग उद्योग पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और एक्यूआईएम की पर्यावरण प्रदूषण के मामले में सख्ती के विरोध में उद्यमी लामबंद हो गए हैं। डाइंग उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने आरोप लगाया कि नियमों के पालन के नाम पर डाइंग यूनिट को लगातार सील किया जा रहा है। सीबीसीबी ने छह महीने में ही नए नियम लागू कर दिए हैं।
विज्ञापन

आरोप हैं कि धुएं के मापदंड में पहले 800 एसपीएम तय था। इसे फिर 80 और अब घटाकर 50 कर दिया है। इन नियमों में डाइंग यूनिट चला पाना मुश्किल हो जाएगा। डाइंग उद्यमियों ने मजबूरीवश पलायन करने की बात कही है। पानीपत डायर्स एसोसिएशन के बैनर तले उद्यमियों की एक बैठक सोमवार को एक होटल में की। इसकी अध्यक्षता प्रधान नीतिन अरोड़ा ने की। उद्यमियों ने बैठक में पिछले दिनों की कार्रवाई व नए नियमों पर चर्चा की। उद्यमियों ने कहा कि सीपीसीबी और एक्यूआईएम ने इंडस्ट्री पर कार्रवाई तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

डाइंग यूनिट को सील किया जा रहा है। इनमें से कई नॉर्म्स पूरे थे। सीपीसीबी हर छह महीने के बाद एक नया नियम लागू कर रहा है। नए नियम अनुसार धुएं का मापदंड लगातार घटाया जा रहा है। इसे अब 50 एसपीएम कर दिया है। यह बहुत मुश्किल है। उद्यमी बैक फिल्टर अच्छे लगाकर भी इस मापदंड को पूरा नहीं कर सकते। यह डाई हाउस उद्योग को बंद करने का रास्ता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम हर रोज छापामारी कर रही हैं। यूनिट को सील कर दिया जाता है। ऐसे में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस माैके पर भीम राणा, बीरभान सिंगला, नीरज बंसल, रामप्रताप, आशीष गर्ग, पुनीत जैन, भारत बांगा, अंकुर गुप्ता, राजेश जैन, शिव मल्होत्रा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed