फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entrepreneurs and workers will take to the streets on December 11 against CPCB

सीपीसीबी के खिलाफ 11 दिसंबर को सड़कों पर उतरेंगे उद्यमियों और श्रमिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs and workers will take to the streets on December 11 against CPCB
पानीपत। नीजी होटल में मीटिंग करते हुए उद्योगपति। - फोटो : Panipat
पानीपत। पाबंदी के चलते बुधवार को शहर के करीब पांच सौ डाइंग हाउस बंद रहे। इससे नाराज उद्यमियों ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए गोल्ड होटल में वीरवार को 36 एसोसिएशन बैठक करेंगी। इसके बाद 11 दिसंबर को करीब 60 हजार उद्यमी और श्रमिक सीपीसीबी के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। जिम खाना पर एकत्रित होकर उद्यमी सड़कों से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचेगे और वहां प्रदर्शन के बाद डीसी सुशील सारवान को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

यह फैसला बुधवार शाम को गोल्ड होटल में हुई बैठक में 17 एसोसिएशन ने लिया। बैठक की अध्यक्षता अविनाश पालीवाल, अशोक गुप्ता, सुरेश वर्मा व व प्रीतम सचदेवा ने की। उन्होंने कहा कि पानीपत के उद्योगों पर करीब आठ लाख परिवार आश्रित हैं। सीपीसीबी ने उद्योगों के लिए संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे में इन परिवारों पर भी रोटी के लिए संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरेश वर्मा ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए उद्योगों को टॉरगेट बनाना आसान है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के असल कारकों को जानना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यावरण को उद्योगों से महज 11 प्रतिशत प्रभाव पड़ता है, बाकी प्रभाव धूल व यातायात से पड़ता है। सरकार ने यातायात सुधारने के लिए कोई प्लानिंग नहीं बनाई। सिर्फ उद्योगों को टॉरगेट किया जा रहा है। पानीपत सरकार को हर साल 12 हजार करोड़ रुपये टैक्स देता है। लाखों लोगों को रोजगार देता है, ऐसे में सीपीसीबी को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अब फैसले के विरोध में उद्यमी शनिवार को सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सीपीसीबी हमें परेशान कर रही है। मजबूरी में हमें पंजाब और उत्तराखंड की ओर पलायन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed