फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entering the house, two miscreants intimidated the married woman and snatched the gold ornaments

घर में घुसकर दो बदमाश विवाहिता को डरा-धमकाकर छीन ले गए सोने के गहने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Entering the house, two miscreants intimidated the married woman and snatched the gold ornaments
वार्ड 11 में एक घर में घुसकर दो बदमाश विवाहिता से सोने के गहने छीनकर फरार हो गए। विवाहिता ने बताया कि दोनों बदमाशों ने उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया। इसी के बलबूते पर पहने हुए सभी जेवरात उतरवा लिए और जान से मारने की धमकी देकर गहने समेत फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर निवासी साहीन पत्नी नफीस ने बताया कि वह पिछले दो साल से वार्ड 11 स्थित एक किराए के मकान में रहते हैं। वह शनिवार को मायके से अपने ससुराल में सुबह साढ़े नौ बजे लौटी थी। उसका पति उसे घर छोड़कर काम पर चला गया था और ससुर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सरकारी अस्पताल चले गए थे। इसी बीच करीब साढ़े 12 बजे दो अज्ञात युवक घर आए। उनमें से एक युवक परिचित लग रहा था। दोनों युवक डरा धमकाकर सोने की कान से दो बालियां, हाथ से एक अंगूठी, नाक की लोंग छीनकर ले गए। उसने पति को फोन कर उपरोक्त वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

दो में एक युवक के हाथ की कटी हुई थी छोटी अंगुली
पीड़ित ने बताया कि दो में से एक युवक ने मास्क लगाया हुआ था। दूसरे की बड़ी-बड़ी मूछें थी। पहले युवक ने काले रंग की पेंट शर्ट पहन रखी थी। वह जाना-पहचाना लग रहा था। वहीं दूसरे युवक के हाथ एक छोटी अंगुली कटी हुई थी। आरोपी धमकी देकर गए कि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लूटपाट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed