फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Enrollment process from today

Panipat News: नामांकन प्रक्रिया आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Enrollment process from today
यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी व नगर पालिका रादौर के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 11 फरवरी से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग हरियाणा द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि उम्मीदवारों के आवेदन पोर्टल पर अपलोड कैसे करने हैं। पोर्टल पर उम्मीदवार का विवरण भरने संबंधी आदि जानकारी प्रदान की गई। उम्मीदवारों का शपथ-पत्र, फोटो आदि अपलोड करने, मेयर और सदस्यों के आवेदन अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


पार्थ गुप्ता ने कहा कि दो बार रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने से पारदर्शिता बढ़ेगी। आरओ मेयर और अध्यक्ष का नामांकन लेंगे एवं एआरओ सदस्यों का नामांकन लेंगे। नामांकन-पत्र उम्मीदवार जिला प्रशासन की वेबसाइट में भी डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्देशन-पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को या सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्तावक द्वारा 11 फरवरी से 17 फरवरी तक, (12 फरवरी व 16 फरवरी 2025 को अवकाश दिनों को छोड़ कर) किसी भी दिन प्रात: 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे के बीच नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि जगाधरी के एसडीएम सोनू राम को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं एसडीएम नरेंद्र कुमार को रादौर नगर पालिका के लिए आरओ नियुक्त किया गया है। नगर निगम यमुनानगर के चुनाव हेतु मेयर तथा सदस्यों का चुनाव 2 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed