फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Engineer duped of Rs 20.56 lakh in the name of investment

Panipat News: निवेश के नाम पर इंजीनियर से ठगे 20.56 लाख रुपये

Tue, 23 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 23 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Engineer duped of Rs 20.56 lakh in the name of investment
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-13-17 निवासी एक इलेक्टि्रक इंजीनियर के साथ बंगलुरु की एक कंपनी में निवेश करने के नाम 20.56 लाख रुपये रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई।
थाना तहसील कैंप पुलिस ने इस मामले में कंपनी, कंपनी निदेशक, कंपनी प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक व एक बिचौलिये के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोनीपत के बलीकुतुबपुर गांव के नवीन ने बताया कि वह अब सेक्टर 13/17 में रहता है। वह बरसत रोड स्थित संतोष फैब में इलेक्टि्रक इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। उनसे पश्चिमी बंगलुरु कनार्टक के भगन्ना फूलारी और प्रबंधक फातिमा मिली थी।
इलेक्टि्रक इंजीनियर ने बताया कि फातिमा ने उनकाे अपनी कंपनी माइंडस्टे एसेट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने की बात कही और लोभ लुभावनी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया था। कंपनी कि मैनेजर फातिमा बार-बार फोन कर 50 लाख रुपये कंपनी में निवेश करने की कहने लगी। उन्होंने उनको हर बार मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उनके पास माइंडस्टे ग्रुप के व्हाट्एप मैसेज आने का सिलसिला शुरू हो गया।
कंपनी प्रबंधक फातिमा उनसे दोबारा फोन करने लगी। उन्होंने निवेश के पैसों पर तीन प्रतिशत मासिक ब्याज बिना किसी रिस्क के बिना किसी बिजनेस इंवोलमेंट के देने की बात कही। उन्होंने साथ में बांड एग्रीमेंट और बैंक गारंटी देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर फातिमा ने उनको अपनी बातों में फंसा लिया और उनकी कंपनी मालिक भगन्ना से बात कराई। उन्होंने दो, तीन और चार अगस्त 2023 में 20.56 लाख रुपये अपने बैंक खाते में डलवा लिए औ उनकी ईमेल आईडी पर बैंक ऑफ बडौदा की बैंक गारंटी भेजी।

उन्होंने बैंक गारंटी के बारे में पता कराया तो वह फर्जी मिली। कंपनी की मालिक भगन्ना और फातिमा से बात की तो वे इधर उधर की बात करने लगे। उन्होंने पूरे पैसे लौटा देने की बात करने लगे। इस बावत जब उन्होंने बाद में अपने स्तर पर पता किया कि तो पता चला कि दोनों के खिलाफ इसी संबंध में बंगलुरु में प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed