फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachment will have to be removed from the pond in a week, notice issued to 145

Panipat News: एक सप्ताह में हटाना होगा तालाब से कब्जा, 145 को नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will have to be removed from the pond in a week, notice issued to 145
सनौली। गांव सनौली खुर्द के तालाब पर लोगों का काफी दिनों से अवैध कब्जा है। गांव सनौली खुर्द के ही समाजसेवी महेंद्र चावला ने गांव के तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत की गई थी। उसी के तहत बीडीपीओ सनौली खुर्द ने तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले करीब 145 लोगों को ग्राम पंचायत की मदद से मंगलवार को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

नोटिस में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को एक सप्ताह में कब्जा खाली करने को कहा गया है और यदि कोई अवैध कब्जा धारी एक सप्ताह में तालाब की जमीन से अवैध कब्जे को खाली नहीं करता तो जिला प्रशासन की मदद से उस कब्जे को हटवाया जाएगा। तालाब की जमीन पर मकान आदि बना कर अवैध कब्जा करने वाले लोगों में अब हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है गांव सनौली खुर्द का पहले बहुत बडा तालाब होता था लेकिन अनेकों लोगों ने उस पर अवैध कब्जा करके अपने मकान बना लिए है।
विज्ञापन

गांव सनौली खुर्द का समाजसेवी महेंद्र चावला पिछले लंबे समय से तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मांग कर रहे हैं। इस बारे में सनौली खुर्द के बीडीपीओ शक्ति सिंह ने बताया कि गांव सनौली के तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले करीब 145 लोगों को मंगलवार को नोटिस दिए गए हैं। अवैध कब्जा करने वालों को एक सप्ताह में कब्जा खाली करने को कहा गया है और यदि कोई कब्जा खाली नहीं करता तो प्रशासन द्वारा पुलिस बल को साथ लेकर अवैध कब्जे को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed