फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachment removed, occupation again as soon as officials leave

Panipat News: हटाया अतिक्रमण, अधिकारियों के जाते ही फिर कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed, occupation again as soon as officials leave
संवाद न्यूज एजेंसी समालखा । नगरपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुक्रवार को पुलिस के सहयोग से शहर के मुख्य बाजार रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने राजनीतिक दबाव को एकतरफ करते हुए बड़े-छोटे सभी दुकानदारों का रोड पर अतिक्रमण कर रखा हुआ सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

नपा सचिव मनीष कुमार की अगुवाई में प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी मच गई लेकिन प्रशासन के जाते ही शाम चार बजे के बाद फिर से दुकानदारों ने अतिक्रमण करते हुए सामान रोड पर रखने के साथ ही फुटपाथ पर भी कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर के लिए नासूर बन चुका रेलवे रोड, माता पुली, सर्विस रोड हटाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर बन चुका है। अतिक्रमण के कारण जहां करीब 60 फीट चौड़ा रेलवे रोड सिमट कर 20 फीट का रह गया है वहीं माता पुली रोड के भी यही हालात हैं। सर्विस लेन पर भी लोगों ने पक्के थड़े बनाने के साथ ही सामान बाहर रखकर कब्जा जमाया हुआ है। प्रशासन द्वारा पहले भी दर्जनों बार कार्रवाई की गई लेकिन शहर वासियों को अतिक्रमण की समस्या से निजात नहीं मिली। नगरपलिका द्वारा पिछले कई दिनों से मुनादी करवाकर लोगों से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ नपा चेयरमैन व अधिकारियों ने कुछ दिन पहले शहर के दुकानदारों व रेहड़ी-पटरी वालों से मीटिंग कर उनसे अतिक्रमकण नहीं करने की अपील की थी। बावजूद दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले अतिक्रमण से बाज नहीं आ रहे थे। शुक्रवार को नगरपालिका सचिव मनीष कुमार, सफाई निरीक्षक विकास नरवाल, चौकी इंचार्ज जितेंद्र आंतिल, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सतीश कुमार की टीम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अचानक कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रशासन की एकाएक हुई कारवाई से अतिक्रमण करने वालों में हडक़ंप मच गया। अधिकांश रेहड़ी वाले तो अपनी रेहडिय़ां लेकर इधर-उधर हो गए लेकिन नपा कर्मचारियों ने अतिक्रमण करने वालों का सामान अपने कब्जे में ले लिया।

शाम को फिर से अतिक्रमण से ग्रस्त बाजार : शाम को प्रशासन कारवाई करने के बाद चला गया लेकिन उसके जाते ही बाजार फिर से अतिक्रमण से दोबारा ग्रस्त हो गया। दुकानदार जिन्होंने अपना सामान अंदर रख लिया था उन्होंने फिर से फुटपाथ के नीचे, सडक़ पर अपना सामान रखते हुए प्रशासन को दिखाया कि वो अपनी मर्जी चलाएंगे। वहीं गलियों में चले गए रेहड़ी वाले भी फिर सडक़ पर आ गए।
प्रशासन की कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण मुक्त हुआ बाजार फिर से अतिक्रमण से सजा हुआ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed