{"_id":"6954445933817e3ca703c695","slug":"encroachment-on-railway-road-again-traffic-jam-situation-arises-panipat-news-c-244-1-pnp1006-149757-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेलवे रोड पर दोबारा अतिक्रमण, जाम की स्थिति बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेलवे रोड पर दोबारा अतिक्रमण, जाम की स्थिति बनी
विज्ञापन
समालखा। रेलवे रोड पर माता पुली रोड, गुलाटी रोड और तोता राम गेट पर दुकानदारों व रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा अतिक्रमण की समस्या फिर से उभर आई है। नगर परिषद ने हाल ही में यहां अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था लेकिन दुकानदारों ने दोबारा दुकानों के बाहर सामान फैलाना शुरू कर दिया। परिणामस्वरूप 80 फुट चौड़ी यह सड़क महज 40 फुट रह जाती है। जिससे यातायात की स्थिति खराब हो जाती है। लोग घंटों जाम में फंसकर खड़े रहते है।
स्थानीय निवासियों ने शिकायत की है कि नगर परिषद के कर्मचारी शुरुआत में चक्कर लगाते थे, लेकिन अब वह प्रयास बंद हो चुका है। दोपहर 2:30 बजे स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति और खराब हो जाती है। पुराने बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि स्कूल की छुट्टी के बाद बसों की आवाजाही लगी रहती है। लोग सड़क पर वाहन खड़े कर चले जाते हैं। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। साथ ही स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस द्वारा केवल औपचारिकता पूरी की जाती है। जिसके बाद शाम ढलते ही रेलवे रोड पर रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा हो जाता है। स्थानीय लोग व राहगीरों ने नगर परिषद व पुलिस द्वारा सख्ती की मांग की है।
नगर परिषद के सचिव ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन दुकानदारों द्वारा दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा जल्द ही विशेष जांच अभियान भी शुरू किया जाएगा।