फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachment in the market, no way out

Panipat News: बाजार में अतिक्रमण, निकलने तक का रास्ता नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in the market, no way out
पानीपत। त्योहारी सीजन में बाजारों को अतिक्रमण और बढ़ गया है। अमर उजाला ने त्योहारी सीजन में शहर की सड़कों व बाजारों पर अतिक्रमण की स्थिति का ग्राउंड देखा तो यहां स्थिति चिंताजनक मिली। इंसार बाजार में दोनों तरफ दुकानदारों ने 15-15 प्रतिशत जगह पर अतिक्रमण कर लिया है। इंसार बाजार से चौड़ा बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर सुनेजा अस्पताल के सामने अतिक्रमण 60 प्रतिशत से ज्यादा है। इसके बाद दोनों तरफ करीब 15-15 प्रतिशत में दोपहिया वाहनों की पार्किंग लगी। हर बाजार में केवल 40 प्रतिशत ही रास्ता आवागमन के लिए बचा है। कंबल मार्केट में हर चौक चौराहे पर जाम जैसे हालात हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर जीटी रोड, गोहाना रोड, असंध रोड, जाटल रोड के भी हालात यही दिखाई दिए। जीटी रोड पर सर्विस लेन के साथ बने फुटपाथ और दुकानों के सामने वाली जमीन को दुकानदारों ने पूरी तरह से घेर रखा है। गोहाना रोड पर तो दोनों ओर 20-20 फीट तक अतिक्रमण है। असंध रोड पर भी दस फुट तक अतिक्रमण है। खास बात ये है कि रेलवे रोड पर भी भीड़ तो ज्यादा देखने को मिली लेकिन दो पहिया ज्यादातर वाहन पीली पट्टी के भीतर पार्क दिखाई दिए। हालांकि यहां भी ई-रिक्शा और रेहड़ी वालों से जाम लगा दिखाई दिया।
विज्ञापन





कोट्स फोटो
दुकानदारों को कर रहे जागरूक
त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीद बढ़ जाती है। ग्राहक ज्यादा होने और अपना सामान दिखाने के लिए दुकानदार बाहर सामान रखते हैं। कई बार एक दूसरे को देखकर ज्यादा बाहर निकल आते हैं। यह चिंताजनक हो जाता है। दुकानदारों को जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश बवेजा, प्रधान, चौड़ा बाजार।


कोट्स फोटो
दुकानदारों को करना होगा सहयोग
पुलिस और प्रशासन लगातार काम कर रहा है। दुकानदारों को भी सहयोग करना होगा। तब जाकर हालात सुधर सकते हैं। हर दुकानदार इस बात को समझे तो बाजारों में रौनक और ज्यादा हो सकती है।
दर्शन नागपाल, दुकानदार।

कोट्स फोटो
भारी वाहनों से ग्राहकों को होती है मुश्किल
ग्राहकों से बाजार में रौनक आती है। अगर दुकानदार अतिक्रमण न करें और भारी वाहन बाजारों में न आएं तो ग्राहकों के लिए बेहतर होगा। जिससे दुकानदारी भी चलेगी।
आकाश, दुकानदार।

कोट्स फोटो
सभी का सहयोग जरूरी
बाजारों में अतिक्रमण और जाम के हालात में सुधार लाने के लिए दुकानदारों को पुलिस प्रशासन का सहयोग करना होगा। सभी के सहयोग से इन समस्याओं को खत्म किया जा सकता है।

गुलशन, दुकानदार।

वर्जन:
बाजारों के बाहर नाके लगाए गए हैं। दिन में भारी वाहनों की एंट्री बंद है। बाजार प्रधानों से अतिक्रमण हटाने के लिए सहयोग लिया जा रहा है। प्रधान सहयोग कर रहे हैं। जल्द ही बाजारों के हालात सुधरे नजर आएंगे।
सुरेश सैनी, डीएसपी, यातायात पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed