फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   encroachment free city campaign

Panipat News: अभियान खत्म होते ही पुराने ढर्रे पर शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
encroachment free city campaign
पानीपत। यातायात पुलिस का अतिक्रमण मुक्त शहर अभियान खत्म होने के दो दिन बाद ही शहर के मुख्य मार्ग पुराने ढर्रे पर लौट आए। जहां से पुलिस ने अतिक्रमण हटाया था वहां दोबारा दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन

गोहाना रोड, बरसत रोड, सनौली रोड, जाटल रोड, असंध रोड व स्काई लार्क रोड की सर्विस लेन पर दुकानदारों का कब्जा है। गोहाना रोड के हालात तो सबसे बुरे हैं। यहां दुकानदारों ने 20 फीट कर सर्विस लेन पर कब्जा कर लिया है। मुख्य रोड व सर्विस लेन पर ग्राहकों की गाड़ियां खड़ी रहती है। इसलिए शहर के सभी मुख्य मार्ग जाम में फंसे रहते हैं। पुलिस ने छह दिन चलाए अभियान के दौरान रोड पर खड़े 520 वाहनों के चालान भी किए थे लेकिन स्थिति फिर यथावत बन गई है। मंगलवार को बरसत रोड, सनौली रोड, जाटल रोड, गोहाना रोड व स्काई लार्क रोड पर 800 से अधिक वाहन सड़क पर खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दोपहर ढाई बजे इन सभी छह मुख्य मार्गों के साथ ही सनौली रोड के सर्विस लेन पर रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों का कब्जा नजर आया। इससे सर्विस लेन पर पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस रोड पर 10-12 निजी अस्पताल हैं। इनके पास अपनी पार्किंग व्यवस्था नहीं है। यहां आने वाले मरीजों को अपने वाहन रोड पर खड़े करने पड़ते हैं। शिव चौक पर सर्विस लेन पर गर्म कपड़ों का बाजार लगता है। यहांआने वाले ग्राहक रोड पर अपने वाहन खड़े करते हैं। दुकानदारों ने भी सर्विस लेन पर अपना सामान रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

गोहाना रोड

गोहाना रोड पर जाम की स्थिति को खत्म करने के लिए डेढ़ साल पहले इसको फोरलेन किया गया था। यहां कंबल की कई बड़ी दुकानें है। दुकानदारों ने सड़क पर लगभग 15-20 फीट तक अतिक्रमण कर अपने कंबल रखे हैं। यहां आने वाले ग्राहक अपनी गाड़ियों को हाईवे पर ही खड़ी करते हैं। दुकानों में आने वाली लोडिंग की गाड़ियां भी रोड पर खड़ी होती है। गोहाना रोड पर किशनपुरा के सामने ई- रिक्शा चालकों ने अपना अड्डा बना लिया है। वो रोड पर ही ई- रिक्शा खड़ी कर सवारियों को बैठाते हैं। यहां जाम की बुरी स्थिति बनी रहती है।

बॉक्स

जाटल रोड-

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस ने यहां सख्ती से अतिक्रमण हटाया था। अब यहां के कुछ हालात सुधरे हैं। यहां सर्विस लेन पर ट्रैक्टर, ई- रिक्शा व अवैध रूप से वाहन खड़े रहते हैं।


बॉक्स

बरसत रोड-

बरसत रोड पर भी जाम की भयंकर स्थिति रहती है। सर्विस लेन पर दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों का कब्जा है। यहां कई बड़ी दुकानें है। इसलिए इनके वाहन भी रोड पर खड़े होते हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद यहां के हालात फिर वैसे ही हो गए हैं।

बॉक्स

स्काईलार्क रोड

पुलिस ने यहां सख्ती से अभियान चलाया था। दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया था। इसको कार मार्केट भी बोला जाता है। यहां कार रिपेयरिंग की 100 से अधिक दुकानें हैं। कार मैकेनिक रोड पर खड़ी कर गाड़ियों को ठीक करते हैं। यहां सर्विस लेन खत्म हो चुकी है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद यहां के हालात कुछ सुधरे हैं।



अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे- डीएसपी

एक सप्ताह तक शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई थी। सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे। अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

सुरेश कुमार, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed