फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   encounter police

इकराम के इंतकाम का पुलिस एनकाउंटर में अंत, मुठभेड़ में हवलदार भी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
encounter police
encounter police - फोटो : Panipat
गोहाना में भैंसवान पुलिस चौकी के पास मुठभेड़ में मारा गया 25 हजार का इनामी बदमाश इकराम उर्फ मच्छर अपने ही गांव के माशूक अली प्रधान हत्याकांड के मुख्य गवाह उन्हीं के बेटे अरशद की हत्या करने की फिराक में था। उसकी हत्या के लिए वह लगातार साजिश भी रच रहा था। पिछले एक सप्ताह से करनाल सीआईए लगातार उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही थी। जैसे ही पुलिस को सोमवार रात इकराम की सूचना मिली। पुलिस भैंसवान पुलिस चौकी के पास पहुंची। पुलिस ने उसको सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाब में हवाई फायर किया और उसको चेतावनी दी। इकराम ने दूसरी गोली भी पुलिस पर चला दी। पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में इकराम को छाती में गोली लगी और वो ढेर हो गया।
विज्ञापन

पत्नी बोली- इकराम ने माशूक को मारकर लिया था पिता की हत्या का बदला
इकराम की पत्नी जुलेखा ने कहा कि पुलिस ने उसका इकलौता सहारा उससे छीन लिया। माशूक के परिवार के लोगों ने उसके पति इकराम की हत्या कराई है। 23 साल पहले माशूक ने उसके ससुर फैज अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस वक्त इकराम 10 साल का था। 27 नवंबर को इकराम ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए माशूक अली की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इकराम के ताऊ के लड़के इशरार ने बताया कि 2015 में मार्च में उसके बेटे तौहिद व इकराम के बेटे आदिल का झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में इकराम से उसके पेट में तीन बार चाकू से हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में करनाल कोर्ट ने इकराम को 10 साल की सजा सुनाई थी। 2020 में प्रधान मासूक अली ने ही हाईकोर्ट से इकराम की जमानत कराई थी। जमानत पर आने के बाद सलील के कहने पर उसने माशूक की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल पहले इकराम ने संजीदा के साथ निकाह किया था। वह मां नहीं बन पाई तो इकराम ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद इकराम ने साना के साथ निकाह किया। उससे इकराम का बेटा आदिल व बेटी गुलशाना पैदा हुई। इकराम ने साना को भी छोड़ दिया और 10 साल पहले उसने जुलेखा से शादी की। वह वामिल, तासिम, रुखसार और 1 साल की बेटी अकसो की मां है।

पुलिस ने इकराम को दो बार चेतावनी दी थी। हवाई फायर कर उसको सरेंडर करने को भी कहा। उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। जिसमें हवलदार महाबीर घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में इकराम को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस टीम में एएसआई राकेश, एएसआई राजकुमार, हवलदार खूबी सिंह और हवलदार महाबीर सिहं थे।
- सतेंद्र सिंह सिंधु, प्रभारी सीआईए टू, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed