फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees went on hunger strike to protest the government's online policy.

Panipat News: सरकार की ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Employees went on hunger strike to protest the government's online policy.
समालखा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने समालखा सब डिवीजन कार्यालय में वीरवार को सरकार की आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल की। इस दौरान कार्यकारी अभियंता को बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई यूनिट प्रधान कपिल रावल ने की और संचालन कपूर चंद ने किया।
विज्ञापन

राज्य प्रेस सचिव सोमपाल रावल व सदस्य विनोद कुमार ने बताया कि लगातार यूनियन बिजली निगम की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध कर रही है। अतिरिक्त मुख्य सचिव पावर कार्यालय पंचकुला पर प्रदर्शन के बावजूद सरकार कर्मचारियों की मांगों की और कोई ध्यान नहीं दे रही है। यदि निगम में आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जाती है तो इसके एक गंभीर दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। हाईकोर्ट द्वारा 23 व 31 दिसंबर 2025 के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश दिए थे। साथ ही 12 फरवरी को घोषित हड़ताल में सभी बिजली कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस मौके पर उप प्रधान राजेश, सचिव जोगिंदर सिंह, बलिंदर सिंह, नरेश कुमार, सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान संदीप, नरेश कुमार नौशाद व समालखा ब्लॉक के प्रधान विपिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed