फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees of JBM Company, which took crores of rupees monthly payment, did not get salary, then stopped working

हालात : जेबीएम कंपनी के कर्मचारियों को नहीं मिली तनख्वाह तो काम किया बंद, शहर में लगे कूड़े के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:10 PM IST
सार

जेबीएम के कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। इसकी वजह से जेबीएम के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगाए गए करीब 165 छोटे बड़े वाहनों के पहिए थम गए हैं। नतीजन शहर के चौक चौराहों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं।

विज्ञापन
Employees of JBM Company, which took crores of rupees monthly payment, did not get salary, then stopped working
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न हाेने के कारण शहर में लगे कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से कूड़ा उठान के नाम पर हर महीने करोड़ों रुपये का भुगतान लेने वाली कंपनी जेबीएम के कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। इससे नाराज कंपनी कर्मचारियों ने सोमवार से काम बंद कर दिया है। इसकी वजह से जेबीएम के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगाए गए करीब 165 छोटे बड़े वाहनों के पहिए थम गए हैं। नतीजन शहर के चौक चौराहों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें पेमेंट नहीं मिलेगी तब तक वे काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, जेबीएम का कहना है कि कूड़ा उठान के लिए उन्होंने दूसरी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है, उसके एवज में हर माह नियमित भुगतान किया जा रहा है, लेकिन संबंधित कंपनी की ओर से कर्मचारियों का पेमेंट नहीं किया गया है। जेबीएम का कहना है कि संबंधित कंपनी से वार्ता कर एक दो दिन में कर्मचारियों का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


जेबीएम ने बताया कि सबलेट किए गए टेंडर में कंपनी के करीब 400 कर्मचारी काम करते हैं। वहीं, उनके पास 100 रिक्शा, 55 टाटा ऐस, 10 छोटे ट्रैक्टर ट्राली और 14 बड़े ट्रैक्टर सिर्फ डोर टू डोर कूड़ा कलेेक्शन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों को डीसी रेट के हिसाब से तनख्वाह दी जानी होती है। वहीं, फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी बताते हैं कि उनकी तनख्वाह डीसी रेट के हिसाब से नहीं दी जाती। इससे काफी कम दी जाती है। वह भी समय पर नहीं मिलती। इस सबलेट टेंडर में नाला गैंग के कर्मचारी भी शामिल हैं, जबकि इनके लिए निगम अलग से टेंडर का भुगतान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढेरियों के उठान पर निगम कर्मचारी कर रहे काम- सफाई शाखा
नगर निगम की सफाई शाखा के मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल का कहना है कि शहर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम जेबीएम का है जबकि कूड़े की ढेरियों को उठाने के लिए निगम ने अपने कर्मचारियों को लगाया है। ये कर्मचारी करीब 75 हैं, जो अपना काम कर रहे हैं।


अधिकारियों से लेंगे रिपोर्ट- मेयर

मामला संवेदनशील है। निगम ने तो पेमेंट की है, आगे जेबीएम ने की है या नहीं, या फिर एजेंसी ने कर्मचारियों को की है या नहीं इससे कोई मतलब नहीं है। हमें सिर्फ शहर की सफाई से मतलब है। अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट ली जाएगी। -अवनीत कौर, मेयर, नगर निगम, पानीपत।


एक दो दिन में कर देंगे पेमेंट- जेबीएम

जेबीएम ने कूड़ा कलेक्शन का टेंडर पीसीसी को सबलेट किया है। इसकी पेमेंट भी पीसीसी को दी है। अब इस कंपनी ने आगे कर्मचारियों को पेमेंट नहीं दी है, जिससे कर्मचारियों ने काम बंद किया है। ये पेमेंट कर्मचारियों को एक दो दिन में दिलवा दी जाएगी और काम निर्बाध चालू हो जाएगा। - कमांडर राजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, जेबीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed