फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employee unions protest against privatization and contract system

निजीकरण और ठेका प्रथा के खिलाफ कर्मचारी यूनियनों का हल्ला बोल प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Employee unions protest against privatization and contract system
पानीपत। निजीकरण, ठेका प्रथा को जन विरोधी नीतियों बताते हुए रविवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिले के कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के सामने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। यूनियन मुख्यालय पर भी प्रदर्शन किया गया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी तक की और मांगे नहीं मानने में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने सरकार के सामने कुछ मांगे भी रखी। इस मौके पर जिला प्रधान कश्मीर सिंह, सचिव अमरीश त्यागी और प्रेस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार निजीकरण की नीतियों को प्रदेश में लागू कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छंटनी किए हुए और बर्खास्त कर्मियों को बहाल करने की मांग की। यूनियन के जिला मुख्यालय पर जिला उप प्रधान राजपाल, खजांची सुरेंद्र मलिक, रामपाल कूंडू ने बताया कि आज सरकार इन नीतियों की समीक्षा करने की बजाय निजीकरण को लागू कर रही है। पुरानी नीति के मुताबिक कर्मचारी का रिटायरमेंट के समय जितना मूल वेतन है, उसका 50 प्रतिशत पेंशन होगी। उस पर डीए व मेडिकल सुविधा भी मिलेगी। लेकिन नई पेंशन नीति में कितनी पेंशन होगी, इसकी गारंटी नहीं है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पेंशन न तो उपहार है और न ही सरकार की मेहरबानी। पेंशन कर्मचारी की पूर्व में की गई सेवा का भुगतान है। वेतन का हिस्सा है। प्रदेश में लागू की गई नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के साथ धोखा है। इसे वापस लेकर पुरानी पेंशन लागू करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री के साथ संघ की बैठक होगी। इन नीतियों को सरकार ने वापस नहीं लिया तो आंदोलन होगा। हल्ला बोल प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान कश्मीर सिंह व संचालन जिला सचिव अमरीश त्यागी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदर्शन को अरविंद यादव, सीटू से सुनीलदत्त, मदनलाल, सुलतान, सतबीर, सीता राम सहरावत, भलेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed