फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Emphasis is placed on the reading ability of students

Panipat News: विद्यार्थियों की पढ़ने की क्षमता पर दिया जा रहा जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Emphasis is placed on the reading ability of students
पानीपत। छात्रों को धारा प्रवाह और समझ के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्कूलों में रफ्तार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय से खंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हो चुका है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सोमवार को पत्र जारी किया जाएगा। हालांकि विद्यालय स्तर के बाद 23 से 29 सितंबर तक कलस्तर स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना था लेकिन चुनाव प्रक्रिया के चलते कलस्टर से लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

बदले शेड्यूल के बाद कलस्टर के बाद अब 17 अक्तूबर को खंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 25 अक्तूबर के आसपास आयोजित किए जाने की संभावना है। जिला स्तर पर विजेता बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगें।
विज्ञापन


निपुण हरियाणा मिशन के तहत पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। रफ्तार प्रतियोगिता से छात्रों की प्रतिभा को रफ्तार मिलेगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेश के सभी संबंधित शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एफएलएन के जिला संयोजक अनिल मलिक ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में निपुण हरियाणा मिशन कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर कार्य किया जा रहा है। इसमें मौखिक भाषा, पढ़ना-लिखना और संख्याओं से जुड़ी जानकारी शामिल है। कई शोधों से पता चला है कि प्राथमिक कक्षाओं में बच्चे जो पढना सीखते है, वह उन्हें आगे चलकर सीखने के लिए पढ़ने में सक्षम बनाता है।
इसी के मददेनजर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम में कई प्रकार के बदलाव किए जा रहे हैं। निपुण हरियाणा मिशन छात्रों की पढ़ने की दक्षताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसलिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पुनर्पूंजीकरण के साथ संरेखित फ़्लूएंसी टूर्नामेंट के साथ ज़ोर से पढ़ें (रफ्तार) प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।





वर्जन

छात्रों को धारा प्रवाह व समझ के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रफ्तार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ताकि छात्र उच्च कक्षाओं में बेहतर दक्षताओं को प्राप्त कर सकें। विद्यालय, कलस्टर व खंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। सोमवार को खंड स्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम जारी कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी की जाएगी।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed