समालखा। सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन रामनिवास ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल पर सीएम विंडो की बैठक में लोगोंं की शिकायतों को सुना। उन्होंने 12 लोगों की समस्या सुनकर समाधान कराया, इनमें बिजली, पानी, सड़क, सफाई, पेंशन और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। एमिनेंट पर्सन रामनिवास ने कहा कि सीएम विंडो सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, इसके माध्यम से आमजन की आवाज सीधे प्रशासन तक पहुंचती है। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों को कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को शिविर में समय पर पहुंचने और समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए है।