फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   embryo found in bushes

झाड़ियों में मिला बच्चे का भ्रूण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
embryo found in bushes
पानीपत। जीटी रोड स्थित बीबीएमबी कट के पास शनिवार को झाड़ियों में एक भ्रूण मिला। उसे कुत्तों ने नोंच रखा था। एक युवक ने इसकी सूचना सेक्टर 29 थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने भ्रूण को सिविल अस्पताल भिजवाया। भ्रूण लड़के का है या लड़की का, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। गांव सिवाह निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त राहुल के साथ स्कूटी पर गांव सिवाह से पानीपत जा रहा था। जब वे जीटी रोड के किनारे बीबीएमबी पावर हाउस के पास पहुंचे तो, वहां लघुशंका के लिए उन्होंने स्कूटी रोकी। इसी दौरान झाड़ियों में भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। उसके हाथ और पैरों को नोचा गया था। भ्रूण का केवल मुंह और पेट दिखाई दे रहा था। उस पर कीड़े रेंग रहे थे। उसने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अजय की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed