फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Embroidery, printing, textile machines attracted the attention of entrepreneurs

Panipat News: एम्ब्राइडरी, प्रिंटिंग, टेक्सटाइल मशीनों ने उद्यमियों का खींचा ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Embroidery, printing, textile machines attracted the attention of entrepreneurs
पानीपत। एक्सपो एशिया आर गारमेक की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 33वीं टेक्सटाइल प्रदर्शनी के पहले दिन ही कई आधुनिक मशीनों ने उद्यमियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इसमें कंपड़े पर सीधे फैब्रिक प्रिंटिंग की मशीन सबसे खास रही। कंपनी के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि मशीन के बाद कपड़ा बनाने के बाद अलग से प्रिंटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय की बचत के साथ लागत भी घटेगी। इसके अलावा प्रदर्शनी में करीब 28 कंपनियों ने अपनी मशीनों को शामिल किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक्सपो एशिया और गारमेक की ओर से 33वीं प्रदर्शनी शनिवार को अनाज मंडी में शुरू हुई। इसमें गारमेंट मशीनरी, टेक्सटाइल व होम फर्निशिंग से संबंधित मशीनरी को शामिल किया। प्रतिष्ठित व्यापारी धीरज मिगलानी और टाउनशिप क्लब के प्रधान नवीन गुलाटी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने मशीनों के बारे में जानकारी ली। प्रदर्शनी के संयोजक मनोज सिन्हा ने बताया कि गारमेक प्रदर्शनी में पानीपत टेक्सटाइल उद्योग से संबंधित मशीनों को शामिल किया जाता है। जिनमें सिलाई मशीन, डिजिटल प्रिंटिंग मशीन, निटिंग मशीन शामिल हैं। धीरज मिगलानी ने बताया कि पानीपत के कपड़ा उद्योग से जुड़े व्यापारियों के लिए इस तरह की प्रदर्शनी खास होती हैं। वे इसमें आधुनिक मशीनों की जानकारी ले सकते हैं। नवीन गुलाटी ने बताया कि पानीपत प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी है और यहां के उत्पाद सारे भारत में अपनी गुणवत्ता का डंका बजाते हैं। उन्होंने कहा कि अपने उद्योग को सफलता और गुणवत्ता के साथ विकास के लिए व्यापारियों को अनाज मंडी की प्रदर्शनी जरूर देखने आना चाहिए। कपिल बुद्धिराजा ने इसको सराहनीय बताया।
विज्ञापन

मशीनों की क्षमता के बारे में विस्तार से बताया
प्रदर्शनी के संयोजक मनोज सिन्हा ने बताया कि प्रदर्शनी में पानीपत समेत लुधियाना, सूरत, दिल्ली, फरीदाबाद की 28 कंपनी शामिल रही। इसका उद्देश्य मशीनरी की नई तकनीकी के बारे में जानकारी उद्यमियों तक पहुंचाना है। यहां मशीनों को चलाकर उनके कार्य और क्षमता के बारे में बताया। इनमें सूरत की स्मार्ट कलर कंपनी फैब्रिक प्रिंटिंग मशीन लेकर आई है। इसमें किसी प्रकार का प्रिंट सीधे कपड़े पर प्रिंट होगा। इससे पहले धागे से कपड़ा बनाना होता था और फिर उस कपड़े पर डिजाइन प्रिंट करना होता था। नई मशीन से कम समय में अधिक उत्पादन होगा। उद्यमियों की लागत भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed