फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Embers rained throughout the day, Bardiya covered in the evening, waiting for showers

कनभर बरसे अंगार, शाम को छाए बरदिया, फुहारों का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Embers rained throughout the day, Bardiya covered in the evening, waiting for showers
प्रदेश सहित जिले में गर्मी और उमस ने लोगों का पसीना छुटा रखा है, जिससे लोग परेशान भी नजर आ रहे हैं। मानसून रूठने से सूर्य देव आसमान से अंगार बरसा रहे हैं। बुधवार को भी दिनभर आसमान से अंगार बरसे। तपती दोपहरी में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ था। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि शाम के समय आसमान में काली घटा छाने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को दिनभर की गर्मी से हल्की राहत मिली। खेतों व बागों में मोर खुशी से नाचने व गाने लगे। लोग मानसूनी बारिश की राहत भरी फुहारों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

तपती दोपहरी और उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। जुलाई का महीना भी जून की तरह तप रहा है। तापमान 42 डिग्री के करीब बना हुआ है। हालांकि अब इस गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 जुलाई को मानसूनी हवाएं हरियाणा में दाखिल हो जाएंगी, जिससे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं मानसून 10 जुलाई को सक्रिय होगा और यह हरियाणा के उत्तरी हिस्से को कवर करेगा।
विज्ञापन

आज दस्तक दे सकता है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार 9-10 जुलाई तक मानसून में तेजी आएगी। एक ओर जहां उत्तर भारत अभी भी गर्मी में तप रहा है। वहीं, बिहार मानसून में सबसे ज्यादा बारिश वाला राज्य बना। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में नम पूर्वी हवाएं 9 जुलाई से पूर्वी भारत में धीरे-धीरे स्थापित हो सकती हैं। इसके चलते 10 जुलाई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश के बचे हुए हिस्सों में बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून को लेकर परिस्थितियां बदलने लगी हैं। लोगों विशेषकर किसानों का मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है। 9 जुलाई से मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बढ़ने की संभावना से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में 9 जुलाई से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है।
-डीएस बूंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed