फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity workers protested at SDO office

Panipat News: बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers protested at SDO office
मतलौडा। ऑल हरियाणा पावर काॅर्पोरेशन वर्कर यूनियन ने एसडीओ मतलौडा के खिलाफ कर्मचारी की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिसकी अगुवाई सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने की और संचालन सब यूनिट सदस्य आशीष ने किया।
उप प्रधान संजय सैनी ने कहा को कर्मचारी समस्याओं का एक एजेंडा एसडीओ को अप्रैल महीने में दिया था। एसडीओ के साथ बैठक बेनतीजा रही। यूनियन ने अपील की थी की सीजन से पहले कर्मचारियों की इन मांगों को पूरा कर दिया जाएं। इन सब बातों को नजर अंदाज करते हुए उल्टा कर्मचारियों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सीजन के समय कर्मचारियों का तबादला करना शुरू कर दिया। राज्य कमेटी सदस्य अमित कुमार ने कहा कि यूनियन कभी भी टकराव की स्थिति में विश्वास नहीं रखती और बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का हल चाहती है। एसडीओ जल्द कर्मचारी समस्याओं का समाधान करें।

यूनिट प्रधान राकेश शर्मा ने कहा कि ऐसा नहीं होता है कि वे जल्द ही बैठक कर संघर्ष की रणनीति बनाएंगे। इस मौके पर यूनिट सचिव शिव कुमार, सुरेंद्र शर्मा, संदीप व विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed