फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity workers of the state will participate in the nationwide strike tomorrow.

Panipat News: कल होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे प्रदेश के बिजलीकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers of the state will participate in the nationwide strike tomorrow.
यूनियन कर्मचारियों को संबो​धित करते चेयरमैन देवेंद्र हुडा। संवाद
पानीपत। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की सर्कल की मंगलवार को बैठक की गई, जिसमें वीरवार को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए चर्चा की। अध्यक्षता सर्कल सचिव सतेंद्र पूनिया ने की।
विज्ञापन

राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा ने बताया कि मंगलवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सरकार की कर्मचारी से जुड़ी नीतियों का संज्ञान लेते हुए यूनियन की आेर से तीखा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया, इसमें सभी जोन व थर्मल में चीफ इंजीनियर कार्यालयों पर भूख हड़ताल करके बिजली मंत्री को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, इससे पहले सभी मैनेजिंग डायरेक्टर व अतिरिक्त मुख्य सचिव पावर के कार्यालय पर भी प्रदर्शन करके ज्ञापन व मांग पत्र सौंपा जा चुका है लेकिन सरकार की ओर से मांगों का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांग में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करना, पावर बिल व स्मार्ट मीटर बिल को रद्द करने, जोखिम भत्ता सात हजार रुपये देना, पुरानी पेंशन बहाली, उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार पॉलिसी बनाकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, लोड व कनेक्शन के अनुसार पद बनाकर रेगुलर भर्ती करना, नए थर्मल प्लांट लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुद्दों के लिए वीरवार को देश की सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा राष्ट्रीय हड़ताल करने का निर्णय लिया है, इसमें प्रदेश के सभी बिजली कर्मचारी भाग लेंगे।

इस मौके पर उप प्रधान जितेंद्र सैनी, राज्य प्रेस सचिव सोमपाल रावल, राज्य सचिव मनीष मलिक, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अमरीश त्यागी, राज्य कमेटी सदस्य विनोद कुमार, अमित कुमार, यूनिट प्रधान कपिल रावल, दलेल शर्मा व बलराम राणा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed