फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity workers demonstrated

Panipat News: बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers demonstrated
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बिजली कर्मचारियों ने एएसपीसी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बुधवार को पानीपत सर्कल कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।यूनियन नेताओं ने जेई अंकित को अनुचित तरीके से निलंबन करने के आरोप लगाए। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि इसराना में मीटर टेंपरिंग मामले में निगम आला अधिकारी अपने नजदीकियों को बचाने में लगे हुए हैं। जबकि अंकित जेई का इस में कहीं कोई काम नहीं था।

प्रदर्शन की अगुवाई यूनियन के नेता सितेंद्र पूनिया ने की और संचालन शिवकुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इसराना में पिछले दिनों बिजली मीटरों में टेंपरिंग का मामला सामने आया था। अधिकारियों ने इस मामले में जेई अंकित को निलंबित कर दिया। जबकि असली दोषी घूम रहे हैं। यह न केवल एक कर्मचारी के साथ अन्याय है, बल्कि पूरे सिस्टम पर प्रश्न चिह्न उठ रहे हैं। राज्य उप प्रधान जितेंद्र सैनी ने कहा कि जेई अंकित की बहाली तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाएं। असली दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed