{"_id":"690e4973f8fd3da71602f0d6","slug":"electricity-supply-will-be-disrupted-for-four-hours-today-panipat-news-c-244-1-pnp1006-146747-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आज बिजली आपूर्ति चार घंटे रहेगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आज बिजली आपूर्ति चार घंटे रहेगी बाधित
Sat, 08 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में लाइनों में मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एवीटी सेल से मिली जानकारी के अनुसार सब स्टेशन 132 केवी एचएसआईआईडीसी के 33 केवी बाबरपुर फीडर पर 11 केवी बाबरपुर रोड, रजापुर रोड, बड़ौली, कच्छरौली, महमदपूर, टीना इंडस्ट्रीज व अनाज मंडी में सुबह छह बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी एचएसआईआईडीसी के 33 केवी न्यू बोहली फीडर पर 11 केवी सिंहपुरा चौक रोड, 11 केवी सिठाना, रिफाइनरी रोड, अर्बन, गोशाला फाटक में भी सुबह छह बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन