फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity disrupted for 11 hours, clarification sought from Xen City

Panipat News: बिजली 11घंटे बाधित, एक्सईएन सिटी से मांगा स्पष्टीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity disrupted for 11 hours, clarification sought from Xen City
पानीपत। अघोषित कटों, फेल हो रहे सब स्टेशन से लेकर फीडरों की वजह से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने अब एसडीओ के बाद एसई से भी स्पष्टीकरण मांगा है। जिनको दो दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। एक्सईएन सिटी से वीरवार को सेक्टर 6 स्थित 33 केवी सब स्टेशन की सप्लाई 16 घंटे फेल होने पर तलब किया गया है। वहीं, एसडीओ सनौली रोड को 11 केवी निंबरी अर्बन फीडर की सप्लाई 11 घंटे फेल होने पर अनुशानात्मक कार्रवाई की चेतावनी देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार रात से लेकर वीरवार अलसुबह तक आंधी व बारिश से 33 केवी सब स्टेशन जिला सचिवालय सेक्टर 6 की बिजली सप्लाई करीब 16 घंटे तक प्रभावित रही थी। इस पर एक्सईएन सिटी से जवाब देने को कहा है। जबकि दूसरी ओर 132 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 से चलने वाले निंबरी अर्बन फीडर की बार बार ट्रिप हो रही लाइन और ब्रेकडाउन हो रही थी। बुधवार रात को आंधी व बारिश के बाद उक्त फीडर की सप्लाई 11 घंटे 16 मिनट सप्लाई बंद रही। जिस पर एसई ने एसडीओ सनौली रोड को नोटिस भेजते हुए लिखा कि इसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने अधिकारियों को सभी 33 व 11 केवी लाइनों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए थे फिर भी निंबरी अर्बन फीडर की लाइन बार बार ब्रेकडाउन हो रही थी। जिसकी वजह से उसकी समय से मरम्मत एवं रखरखाव नहीं किया गया। एसई ने एसडीओ से पूछा कि ऐसे में आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।उन्होंने दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सर्कल के अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई देना हमारी प्राथमिकता है।33 केवी मिनी सचिवालय की लंबे समय तक सप्लाई फेल रहने पर कार्यकारी अभियंता सिटी डिवीजन व निंबरी अर्बन फीडर की सप्लाई 11 घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रहने पर एसडीओ सनौली रोड सब डिवीजन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।काम में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।कर्मचारी से लेकर अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed