फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity Corporation's JE and meter reader accused of grabbing 2.80 lakhs

Panipat News: बिजली निगम के जेई और मीटर रीडर पर 2.80 लाख हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's JE and meter reader accused of grabbing 2.80 lakhs
बापौली। नन्हेड़ा गांव के रणबीर ने बिजली निगम के जेई और अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर बिजली लाइन शिफ्ट कराने के एवज में 2.80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी है। नन्हेड़ा गांव निवासी रणवीर सेक्टर 25 निवासी संजय जुनेजा के पास नौकरी करता है। उसने बताया कि संजय जुनेजा का निंबरी गांव में एक प्लाट है, जिसमें 11 हजार केवी की बिजली लाइन गुजरती है। रणबीर के गांव का एक व्यक्ति छाजपुर सब डिवीजन में मीटर रीडर का काम करता है। उसने बताया कि वह उसके मालिक के प्लाट से गुजर रही लाइन को शिफ्ट करवा देगा और इसमें 2.80 लाख रुपये का खर्चा आएगा। उस पर विश्वास करते हुए संजय जुनेजा से पहले दो लाख फिर 50 हजार और तीस हजार रुपये दे दिए। पहले तो उनको आश्वासन दिया उसके बावजूद लाइन शिफ्ट नहीं कराया। इसे लेकर गांव में गणमान्य लोगों को भी बताया गया और नन्हेड़ा गांव में पंचायत हुई। इसमें उसने कहा कि उसके पास कोई पैसा नहीं है। उसने पैसे जेई को दे दिए हैं। बाकी राशि ठेकेदार को दे दी। पीड़ित रणबीर ने कहा कि उसके साथ सांठगांठ करके धोखाधड़ी की गई है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन व सीएम से मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की गुहार लगाई है। बिजली निगम के जेई का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने किसी व्यक्ति से पैसा नहीं लिया। सरकार ने नियम बनाए हैं कि जो भी पैसा सरकार को दो तो उसकी रसीद लो। शिकायतकर्ता को पहले बिजली निगम के कर्मचारी से मिलकर अपनी समस्या बतानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed