फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity Corporation did not get land to set up a power house

Panipat News: बिजली निगम को पावर हाउस लगाने के लिए नहीं मिली जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation did not get land to set up a power house
समालखा। बिजली निगम को पावर हाउस लगाने के लिए जमीन नहीं मिल पाई है। निगम अधिकारियों का आरोप है कि दो महीने पहले नपा को पत्र लिखा था। इसके बाद नपा चेयरमैन को भी पत्र लिखा। आज तक इसमें किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। बिजली निगम को जमीन नहीं मिल पाने पर प्रस्ताव अटका हुआ है। वहीं नपा अधिकारी आरोपों को निराधार बता रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम की समालखा सब डिवीजन के एसडीओ ने बताया कि नगरपालिका समालखा के सचिव को 17 सितंबर को एक भेजा था। उन्होंने इसके माध्यम बताया था कि वर्ष 2022-23 में यूएचबीवीएनएल द्वारा भापरा में 33 केवी सब स्टेशन बनाने की मंजूरी दी थी। इसके लिए नगरपालिका द्वारा जमीन मुहैया करानी थी। अभी तक जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। नपा सचिव के बाद चेयरमैन को भी कई बार कहा। एसडीओ ने कहा कि शहर में बढ़ते लोड को पूरा करने के लिए इस पावर हाउस की तत्काल आवश्यकता है। क्योंकि समालखा शहर में 220 केवी का एक पावर हाउस है। उन्होंने कहा कि निगम को न्यूनतम कलेक्टर रेट पर भूमि उपलब्ध कराई जाए ताकि शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन



वर्जन :

भापरा रोड पर पावर हाउस प्रस्तावित है। बिजली निगम को जमीन न मिलने के विषय की जानकारी संज्ञान में नहीं है। नपा अधिकारियों से इस बारे में बात की जाएगी। नपा के पास जमीन होने पर शहरवासियों के हक में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुच्छल, चेयरमैन नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed