फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   electrical employ, against govrment, panipat, harayana

सरकार के खिलाफ गरजे बिजली कर्मी

Wed, 18 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 18 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
  प्रदेश के 24 सब डिविजनों को प्राइवेट हाथों में देने से नाराज बिजली कर्मियों ने गांव छाजुपर स्थित सब डिविजन पर काम छोड़ भूख हड़ताल पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन हरियाणा पावर वर्कर यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर किया। 
विज्ञापन


बिजली कर्मी सरकार द्वारा दक्षिण हरियाणा के 24 सब डिविजनों को निजी कंपनियों के हाथों में देने से नाराज हैं। सब यूनिट प्रधान रामधारी सिंह ने बिजली कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने 23 सब डिविजनों को प्राइवेट हाथों में सौंप दिया है।
विज्ञापन



बिजली निगम उसका कड़े शब्दों में विरोध करता है। बिजली निगम प्राइवेट हाथों में सौंप सरकार जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसका सीधा फायदा निजी कंपनियों को हो रहा है। यूनियन पदाधिकारियों ने  कहा कि अगर सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो वह अपना आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नंदलाल, राधेकृष्ण, राजरूप, सेठपाल, जयसिंह, रामधारी, रामधन, अजय मलिक, सोमपाल, जयसिंह, शिवकुमार, विपिन, राजबीर, कपूरचंद और बलबीर सिंह मौजूद रहे ।

बिजलीकर्मियों ने लगातार दूसरे दिन सरकार के फैसलों का किया विरोध

 स्थानीय पावर हाउस में बिजली कर्मचारियों ने तालमेल कमेटी के आह्वान पर सरकार के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन के दौरान पावर हाउस की दोनों यूनियन नेता शंकर खर्ब, सेठपाल व सतबीर सिंह भूख हड़ताल पर पावर हाउस के गेट पर बैठे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


यूनियन प्रधान सतीश नांदल ने कहा कि अगर सरकार ने बर्खास्त कर्मियों व सस्पेंड नेताओं को जल्द ही बहाल नहीं किया तो कर्मचारी निगम में एक्सईन स्तर से ऊपर के अधिकारियों को बंधक बनाने को मजबूर होंगे।


अगर इसके बाद भी सरकार बाज नहीं आई तो वे किसी भी हद तक गुजर सकते हैं। अब सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

कर्मचारी हड़ताल पर बैठक रहे और फरियादी भटकते रहे
जोशी गांव में दो, कवी में एक, उरलाना में एक ट्रांसफार्मर जला हुआ है। लेकिन निगम के स्टोर के कर्मचारियों के भी हड़ताल पर होने के चलते उनको दो दिन से ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहा। जिसके चलते करीब 1500 परिवारों को रात के अंधेरे और गर्मी में रहने को मजबूर हैं।  इस अवसर पर तेजबीर कालिया, जयभगवान प्रमिंद्र मलिक, रणधीर नारा, राकेश व सतबीर मौजूद रहेबिजलीकर्मियों ने लगातार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed