फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elderly man hit by bike, dies

Panipat News: बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Elderly man hit by bike, dies
बापौली। बापौली-सनौली रोड पर जलालपुर प्रथम गांव के बिजली घर के सामने एक साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग नीचे गिर अचेत हो गया। आनन-फानन में बुजुर्ग को उनके बेटे ने इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में जलालपुर प्रथम गांव निवासी सद्दाम ने बताया कि पांच मार्च की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पिता अकबर (60) के साथ गांव सनौली खुर्द की तरफ काम से जा रहे थे। जैसे ही वे बिजली घर के सामने पहुंचे, तो सामने से एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसके पिता नीचे गिर गए और गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन वह अपने पिता को उठा कर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed